फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The impact of the illegal mosque construction dispute in Shimla and Mandi districts was also seen in Hamirpur district on Saturday.

Hamirpur (Himachal) News: जिले में सुबह नौ से 11 बजे तक बंद रहे बाजार

Sun, 15 Sep 2024 03:54 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
The impact of the illegal mosque construction dispute in Shimla and Mandi districts was also seen in Hamirpur district on Saturday.
हिंदू संगठनों के आहंवान पर हमीरपुर बाजार के गांधी चौक पर प्रदर्शन करते दुकानदार। संवाद
दुकानदारों ने स्वेच्छा से बंद रखीं दुकानें, किया प्रदर्शन
विज्ञापन


हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने बाजार में निकाली रोष रैली

मस्जिद विवाद और प्रवासी कामगारों की बढ़ती संख्या का कारोबारियों ने किया विरोध

संवाद न्यूज एजेंसी

बिझड़ी/भोरंज/टौणीदेवी/हमीरपुर। शिमला और मंडी जिले में अवैध मस्जिद निर्माण विवाद का असर शनिवार को जिला हमीरपुर में भी देखने को मिला। हिंदू संगठनों के आह्वान पर जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में दुकानदारों ने अपनी दुकानों को दो घंटे के लिए बंद रखा। दुकानदारों ने अपनी स्वेच्छा से दुकानों को बंद करके हिंदुओं को संगठित कर अपना समर्थन दिया। हालांकि, इस दौरान लोगों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। दैनिक उपभोग वाले उत्पादों जैसे दूध, दही को खरीदने में भी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। लोग एक दूसरे से दुकानों के खुले होने की सूचना प्राप्त करते नजर आए। कुछेक दुकानदारों ने अपनी दुकानों का पूरा शटर तो कुछ दुकानदारों ने आधा शटर बंद करके हिंदू संगठनों का समर्थन किया। उधर, जिले के बड़सर उपमंडल के बिझड़ी बाजार में बजरंग दल, हिंदू जागरण मंच और हिंदू एकता संघ के कार्यकर्ताओं ने बाजार कमेटी के साथ प्रदर्शन करते हुए बाजार में दुकानें खोलने वाले दुकानदारों की दुकानों को बंद करवाया और प्रशासन से समस्या का समाधान करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि संघ और व्यापारी मस्जिद या किसी समुदाय के खिलाफ नहीं हैं लेकिन नियमों को दरकिनार कर जिस तरह से मस्जिद में अवैध निर्माण किया गया है, वह सही नहीं है। इस तरह के संवेदनशील मुद्दों को समय पर सुलझाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमीरपुर शहर और आसपास क्षेत्र में प्रवासी व्यवसायियों की तादाद बढ़ रही है। गलियों तक प्रवासी लोगों ने किराये की दुकानें लेकर अपना धंधा जमा लिया है। प्रवासी कारोबारी स्थानीय लोगों को दुकानों और मकानों का मुंह मांगा किराया चुका रहे हैं, जिससे लोकल लोग उन्हें अपने मकानों और दुकानों को दे रहे हैं। इस पर उन्होंने चिंता जताई। इस दौरान जिला के अन्य बाजारों सुजानपुर, टौणीदेवी, नादौन, भरेड़ी, भोरंज, जाहू अन्य बाजारों में दुकानदारों ने प्रदर्शन किया।



हिंदू संगठनों के आह्वान पर दुकानों को दो घंटे तक बंद रखा गया था। प्रदेश सरकार को बाहरी राज्यों से आने वाले प्रवासियों का समय पर पंजीकरण सुनिश्चित करना चाहिए।
विज्ञापन


संतोष दुकानदार।



अब समय आ गया है कि सभी हिंदुओं को एकजुट होना चाहिए अन्यथा हिमाचल में विशेष समुदाय के लोग अपना अधिकार जमा लेंगे। इससे हिंदू बेघर होने की कगार पर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलदीप शर्मा, हिंदू एकता संघ।





जिला सहित प्रदेशभर में प्रवासी व्यवसायियों की तादाद लगातार बढ़ रही है। गलियों तक में प्रवासी लोगों ने किराये की दुकानें लेकर अपना धंधा जमा लिया है। इससे ग्रामीण व्यवसायी प्रभावित हो रहे हैं।

दिनेश शर्मा, हिंदू एकता संघ।



दो घंटे दुकान बंद करने के कारण थोड़ा सा आर्थिक नुकसान तो हुआ है लेकिन अपने धर्म की रक्षा करना नुकसान से सर्वोपरि है।

अंकज कुमार दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed