{"_id":"6af771d65e1448b04a0bfa43","slug":"the-horticulture-department-will-distribute-fruit-bearing-plants-after-december-15-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-215158-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: 15 दिसंबर के बाद फलदार पौधों का वितरण करेगा उद्यान विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: 15 दिसंबर के बाद फलदार पौधों का वितरण करेगा उद्यान विभाग
Sat, 14 Nov 2026 01:53 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। वर्षाकालीन फलदार पौधों के वितरण के बाद अब उद्यान विभाग हमीरपुर सर्दियों के फलदार पौधे उपलब्ध कराएगा। विभाग ने 15 दिसंबर से इन पौधों का वितरण शुरू करने की पूरी तैयारी कर ली है।
इसके लिए बागवानों से पौधों की मांग की जानकारी ली जा रही है, जिससे जरूरत के अनुसार उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। उद्यान विभाग हर वर्ष किसानों और बागवानों को मौसम के अनुरूप फलदार पौधे सरकारी दरों पर उपलब्ध करवाता है।
इस बार भी विभाग की अपनी नर्सरियों में तैयार किए पौधे वितरित किए जाएंगे। ये पौधे बागवानों को नजदीकी विक्रय केंद्रों के माध्यम से मिलेंगे। सर्दियों के मौसम में सेब, नाशपाती, जापानी फल, अमरूद और अनार सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
उद्यान विभाग का मुख्य उद्देश्य किसानों और बागवानों को बागवानी के प्रति प्रोत्साहित कर आत्मनिर्भर बनाना है। बागवानी विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक राजेश्वर परमार ने यह जानकारी दी।
राजेश्वर परमार ने बताया कि 15 दिसंबर से सर्दियों में लगाए जाने वाले फलदार पौधों का वितरण शुरू होगा। उन्होंने बागवानों से बगीचा तैयार करने से पहले अपने नजदीकी उद्यान विकास अधिकारी से सलाह लेने की अपील की।
उन्होंने जलवायु और क्षेत्र की परिस्थितियों के अनुकूल ही फलदार पौधों का चयन करने को कहा। इससे पौधों का बेहतर विकास होगा और भविष्य में अच्छी पैदावार मिल सकेगी।