फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The heat of inflation will spoil the taste of dishes.

Hamirpur (Himachal) News: महंगाई की आंच बिगाड़ेगी पकवानों का जायका

Fri, 02 Oct 2026 01:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 02 Oct 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
The heat of inflation will spoil the taste of dishes.
-संतोष कुमार शर्मा,चाय विक्रेता गलोड़।
कमर्शियल सिलिंडर 70 रुपये महंगा, अब 2970 में मिलेगा; कारोबारियों की बढ़ेगी लागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। त्योहारी सीजन से पहले कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम 70 रुपये बढ़ने से होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट कारोबारियों की लागत बढ़ गई है। बढ़ा खर्च आगे चलकर मिठाई, फास्ट फूड और अन्य पकवानों की कीमतों पर भी असर डाल सकता है।
पहली अक्तूबर से कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम 70 रुपये बढ़ गए हैं। अब यह सिलिंडर 2900 के बजाय 2970 रुपये में मिलेगा। त्योहारी सीजन में होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट और फास्ट फूड कारोबार में गैस की खपत बढ़ जाती है।
विज्ञापन

ऐसे में एक सिलिंडर पर 70 रुपये की बढ़ोतरी रोजाना कई सिलिंडर इस्तेमाल करने वाले कारोबारियों के मासिक खर्च को प्रभावित करेगी। छोटे खानपान कारोबारियों पर भी अतिरिक्त खर्च का बोझ बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, कारोबारियों ने अभी खाद्य पदार्थों और फास्ट फूड के दाम बढ़ाने को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है। बढ़ी लागत का बोझ फिलहाल खुद उठाने या आगे चलकर उत्पादों के दाम में शामिल करने का विकल्प उनके सामने है।
हालांकि, घरेलू गैस सिलिंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह पहले की कीमत पर ही उपलब्ध रहेगा।


कोट्स

कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने से कारोबार की लागत बढ़ेगी। त्योहारों में बिक्री बढ़ती है, लेकिन खर्च बढ़ने से मुनाफे पर असर पड़ेगा। -दीपक कुमार, ढाबा संचालक

गैस महंगी होने से रोजाना का खर्च बढ़ गया है। ग्राहकों पर पूरा बोझ डालना भी संभव नहीं है। कुछ समय बाद उत्पादों के दाम में बदलाव करना पड़ सकता है। -संतोष शर्मा, चाय विक्रेता गलोड़

त्योहारी सीजन में पहले ही खरीदारी का खर्च बढ़ जाता है। फास्ट फूड और अन्य खानपान के दाम बढ़े तो ग्राहकों की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ेगा। -राकेश शर्मा, निवासी बड़ोह भोरंज


हम जैसे छोटे दुकानदार कम मात्रा में सामान बेचते हैं। अब गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने से हर महीने अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ेगा। -ओम प्रकाश, चाय विक्रेता अवाहदेवी

-संतोष कुमार शर्मा,चाय विक्रेता गलोड़।

-संतोष कुमार शर्मा,चाय विक्रेता गलोड़।

-संतोष कुमार शर्मा,चाय विक्रेता गलोड़।

-संतोष कुमार शर्मा,चाय विक्रेता गलोड़।

-संतोष कुमार शर्मा,चाय विक्रेता गलोड़।

-संतोष कुमार शर्मा,चाय विक्रेता गलोड़।

-संतोष कुमार शर्मा,चाय विक्रेता गलोड़।

-संतोष कुमार शर्मा,चाय विक्रेता गलोड़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article