फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The government bus of Shimla depot could not reach Dharamshala even on the second day

दूसरे दिन भी धर्मशाला नहीं पहुंच पाई शिमला डिपो की सरकारी बस

Tue, 04 Oct 2022 08:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 08:21 PM IST
विज्ञापन
The government bus of Shimla depot could not reach Dharamshala even on the second day
शिमला-धर्मशाला रूट पर चलने वाली निगम की बस हमीरपुर के भूंपल में हुई खराब। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम तारादेवी (शिमला) बस डिपो की नॉन स्टॉप सुपर फास्ट बस सोमवार को दूसरे दिन भी धर्मशाला बस स्टैंड पर नहीं पहुंच पाई। शिमला से धर्मशाला रूट पर रवाना इस रूट की खटारा बस रात 7.45 बजे हमीरपुर से 18 किलोमीटर दूर गांव भूंपल में खराब हो गई। इस बस के अगले टायर का बेरिंग टूट गया, लेकिन बस चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। लेकिन, बस में सवार खासकर महिलाओं और बच्चों को ठंड के मौसम में बीच सड़क पर खड़े होकर दूसरी बस का इंतजार करना पड़ा। करीब एक घंटे के बाद रात 9:00 बजे नगरोटा डिपो की बस शिमला से भूंपल पहुंची, जोकि रात 10.30 बजे कांगड़ा से नगरोटा बगवां के लिए मुड़ गई।
विज्ञापन

धर्मशाला जाने वाले यात्रियों विजय शर्मा, प्रदीप सोनी, विवेक कुमार, पुष्पा देवी, अनीता, प्रियंका ने बताया कि कांगड़ा में टैक्सी चालकों को मुंह मांगा किराया देकर उन्हें धर्मशाला पहुंचना पड़ा। एक दिन पहले रविवार को भी रात 7.30 बजे इस रूट पर चलने वाली निगम की एक अन्य बस का डीजल पाइप फटने से हमीरपुर में खड़ी हो गई थी। वहीं, बीते सप्ताह बिलासपुर में फ्रेशर पाइप फटने से शिमला-धर्मशाला रूट की बस खराब हुई। पिछले 30 दिन में इस रूट पर चलने वाली बस 10 से अधिक बार ब्रेकडाउन होने के कारण बीच सड़क पर खड़ी हो चुकी है। शिमला से यह बस दोपहर 2.30 बजे रवाना होती है और हमीरपुर बस स्टैंड से रात 7:10 बजे आगे के लिए रवाना होती है और धर्मशाला बस स्टैंड पर रात करीब 10.00 बजे पहुंचती है।
विज्ञापन

अगले दिन सुबह छह बजे यही नॉन स्टॉप बस हमीरपुर-बिलासपुर होते हुए शिमला के लिए रवाना होती है। लेकिन, सप्ताह में तीन से चार बार इस रूट पर चलने वाली खटारा बसें जगह-जगह खराब हो रही हैं। इससे यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं, खटारा बसें किसी बड़े हादसे का शिकार भी हो सकती हैं। प्रदेश में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं, लेकिन निगम प्रबंधन इन हादसों से कोई सबक नहीं ले रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एचआरटीसी तारादेवी बस डिपो की क्षेत्रीय प्रबंधक बनीता ने बताया कि लगातार दो दिन बस खराब होने की सूचना मिली है, इसके लिए खेद है। उन्होंने कहा कि प्रयास रहता है कि यात्रियों को सफर के दौरान परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed