फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The game has been taking place for four years due to the players' expectations of an indoor stadium.

Hamirpur (Himachal) News: खिलाड़ियों की इंडोर स्टेडियम की उम्मीदों से चार वर्ष से हो रहा खेल

Thu, 17 Jul 2025 01:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 17 Jul 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। इंडोर स्टेडियम की खिलाड़ियों की उम्मीदों से बीते चार वर्षों से खेल हो रहा है। हालात ऐसे हैं कि पूर्व भाजपा सरकार में वर्ष 2022 में डिडवीं टिक्कर में जिस इंडोर स्टेडियम का शिलान्यास पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया था, उसके लिए चार वर्ष बाद भी बजट मंजूर नहीं हो सका है।
विज्ञापन

विभाग की मानें तो बिना बजट यह शिलान्यास किया गया था। वर्ष 2022 के अंत में प्रदेश सत्ता परिवर्तन होते ही सीएम सुक्खू ने गृह जिला हमीरपुर के लिए इंडोर स्टेडियम मंजूर किया, लेकिन इसे डिडवीं टिक्कर की बजाय जिला मुख्यालय के समीप बनाने का निर्णय लिया गया। वर्ष 2023 में इसके लिए 25 लाख का बजट भी खेल विभाग हमीरपुर को मिल गया, लेकिन ढाई वर्षों में स्टेडियम निर्माण के लिए जमीन नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

भाजपा सरकार के प्रोजेक्ट को बजट और कांग्रेस सरकार में मंजूर इंडोर स्टेडियम को जमीन की दरकार है। ग्राम पंचायत डिडवीं में चार करोड़ की लागत से बनने वाले इंडोर स्टेडियम का शिलान्यास 28 जुलाई, 2022 को पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद अनुराग ठाकुर ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडोर स्टेडियम के लिए विभाग को प्रथम किस्त के तौर पर 60 लाख रुपये का बजट स्वीकृत करने का उस वक्त सरकार ने दावा किया था, लेकिन यह बजट खेल विभाग हमीरपुर को चार वर्ष बाद भी प्राप्त नहीं हुआ। इस सिलसिले में निदेशालय से पत्राचार भी किया गया, लेकिन प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद यह प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में ही है। हालांकि, शिलान्यास वाले स्थान पर विभाग की दस कनाल भूमि है।


मुख्यालय के समीप नहीं मिल रही जमीन
सत्ता परिवर्तन के बाद खेल प्रेमियों की मांग पर इंडोर स्टेडियम को मुख्यालय के समीप बनाने के लिए प्रयास हुए। इसके लिए पहले ट्राला यूनियन, लाहड़, टाउन हाल के सामने राजकीय प्राथमिक विद्यालय और डुग्घा में जमीन चिह्नित की गई, लेकिन कोई भी लोकेशन फाइनल नहीं हो सकी है। दो वर्षों से अधिक समय से बजट खेल विभाग हमीरपुर के पास मौजूद है, लेकिन स्टेडियम का निर्माण तो दूर जगह ही चिह्नित नहीं हो सकी है।


----

डिडवीं टिक्कर में इंडोर स्टेडियम का शिलान्याय वर्ष 2022 में हुआ था। इस प्रोजेक्ट के लिए तब कोई बजट प्राप्त नहीं हुआ था। इसके लिए निदेशालय से पत्राचार भी किया गया है। मुख्यालय के समीप स्टेडियम के निर्माण के लिए 25 लाख का बजट प्राप्त हुआ है। खेल से जुड़े हुए स्थानीय लोगों की मांग पर मुख्यालय के समीप जमीन की तलाश की जा रही है। दो से तीन जगहों को चिह्नित किया गया था, लेकिन यह फाइनल नहीं हो सकी हैं।
-विवेक वर्मा, जिला खेल अधिकारी, जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed