{"_id":"695038b8a9fe4f60a40d65c5","slug":"the-funeral-of-the-married-woman-took-place-in-the-presence-of-the-police-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-178217-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पुलिस की मौजूदगी में हुआ विवाहिता का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पुलिस की मौजूदगी में हुआ विवाहिता का अंतिम संस्कार
Sun, 28 Dec 2025 01:21 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 28 Dec 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
शिवानी के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाते हुए लोग। संवाद
- फोटो : katra news
अवाहदेवी (हमीरपुर)। थाना भोरंज के तहत चूहाग गांव की शिवानी का अंतिम संस्कार शनिवार को पुलिस की मौजूदगी में हुआ। हालांकि मायके पक्ष के लोग आरोपियों (ससुरालियों) की गिरफ्तारी के लिए अड़े रहे।
वहीं, पुलिस की ओर से आरोपियों की गिरफ्तारी के दिए आश्वासन के बाद मृतका का अंतिम संस्कार के लिए मान गए। शुक्रवार देर रात मायके पक्ष के लोग शव को लेकर चूहाग गांव पहुंचे। हालांकि गांव पहुंचने पर मृतका के सास, ससुर और देवर मौके पर उपस्थित नहीं थे। परिवार की अनुपस्थिति को लेकर मायके पक्ष के लोगों में रोष देखने को मिला।
किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीएसपी लालमन की अगुआई में पुलिस प्रशासन रात से ही गांव में तैनात रहा। स्थिति को नियंत्रित रखते हुए सुबह करीब 10:30 बजे शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशानघाट ले जाया गया, जहां विधि-विधान से पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।
विज्ञापन
गौर हो कि बीते दिन 23 साल की महिला की संदिग्ध मौत पर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में मायके पक्ष का गुस्सा फूटा था। मायके वालों का आरोप है कि उनकी बेटी को ससुराल पक्ष की ओर से दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाता था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मायके पक्ष को शांत करवाया था। वहीं, देर रात को भी मायके पक्ष की ओर से सड़क जाम कर नारेबाजी की गई थी। इसके बाद पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई।