{"_id":"64ef87cff3f62ddc2000a7b9","slug":"the-festival-of-affection-between-brother-and-sister-was-celebrated-with-pomp-across-the-district-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-7093-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जिलेभर में धूमधाम से मनाया भाई और बहन के स्नेह का उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जिलेभर में धूमधाम से मनाया भाई और बहन के स्नेह का उत्सव
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलेभर में बुधवार को राखी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने बाजार में अपने भाइयों के लिए जमकर खरीदारी की। मिठाइयों, राखियों और आभूषण की दुकानों पर बुधवार को खूब भीड़ रही। रक्षाबंधन के चलते बाजार में खूब रौनक रही और अच्छा कारोबार होने से कारोबारियों के चेहरे भी खिल उठे।
महिलाओं ने रंग-बिरंगी राखियां अपने भाइयों के कलाइयों पर बांधकर उनकी रक्षा की प्रार्थना की। रक्षा बंधन पर एचआरटीसी की ओर से महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा की व्यवस्था दी गई। परिवहन निगम की इस सुविधा का महिलाओं ने जमकर लाभ उठाया। निगम की बसों में महिला यात्रियों की खूब भीड़ देखने को मिली। जबकि, निजी बसों में बहुत कम महिलाओं ने सफर किया। उधर, दिव्य आदर्श विद्या पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल भोटा में रक्षा बंधन का त्योहार मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने अपने हाथ से राखियां बनाईं और सहपाठियों व भाई-बहन को बांधीं। डीएवी पब्लिक स्कूल भड़ोली के एनएनएस वाॅलंटियर ने रक्षाबंधन पर पुलिस कर्मचारियों को राखी बांधी। सुजानपुर में नगर परिषद में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने सफाई कर्मियों को राखी बांधी। एकल अभियान के तहत भाग-पालमपुर अंचल जयसिंहपुर में सभी महिला कार्यकर्ताओं ने रक्षाबंधन का कार्यक्रम सुजानपुर पुलिस थाने में मनाया।