{"_id":"66f02098ff25ddf1800c1645","slug":"the-driver-conductor-donated-blood-by-parking-the-government-bus-on-the-roadside-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-136584-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सरकारी बस सड़क किनारे खड़ी कर चालक-परिचालक ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सरकारी बस सड़क किनारे खड़ी कर चालक-परिचालक ने किया रक्तदान
विज्ञापन
युवाओं को दिया रक्तदान कर जिंदगियां बचाने का संदेश
पीएचसी ऊटपुर में शिविर में 63 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान
यूथ क्लब ऊटपुर और अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से लगाया शिविर
युवाओं के साथ महिलाएं पहली बार रक्तदान करने पहुंची प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
टौणीदेवी/हमीरपुर। सुजानपुर से कक्कड़ वाया हमीरपुर रूट पर जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस को सड़क किनारे खड़ी कर चालक-परिचालक पीएचसी ऊटपुर पहुंचे और रक्तदान कर मिसाल पेश की है। रक्तदान के बाद उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि रक्तदान महादान है। इसलिए जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है।
यूथ क्लब ऊटपुर और अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊटपुर में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 63 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले को अमर उजाला फाउंडेशन और स्वास्थ्य विभाग की तरफ से प्रमाण पत्र भेंट किए गए। यहां पर रक्तदान करने आने वाले लोगों के लिए युवा क्लब ऊटपुर की ओर से जलपान की भी विशेष व्यवस्था की गई। शिविर में आसपास के गांवों से युवाओं के साथ महिलाएं पहली बार रक्तदान करने पहुंचीं। महिलाओं ने आसपास के लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग हमीरपुर की टीम भी मौजूद रही। टीम ने रक्तदान प्रक्रिया को पूर्ण करवाया। कहा कि रक्त शरीर में बनने वाली क्रिया है और रक्त देने से कोई नुकसान नहीं होता है। स्वस्थ व्यक्ति को प्रत्येक तीन माह में रक्तदान करना चाहिए। शिविर के आयोजन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यूथ क्लब ऊटपुर की टीम और अमर उजाला फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कमलेश व उनकी टीम मौजूद रही। इस मौके पर यूथ क्लब ऊटपुर से प्रवीण, राकेश सहित अन्य उपस्थित रहे।
बाक्स:
हर तीन माह के बाद वह रक्तदान करते हैं। अभी तक विभिन्न शिविरों के माध्यम से 20 बार रक्तदान कर चुके हैं। शिविर के आयोजन से रक्तदान का अवसर मिलने पर वह अमर उजाला फाउंडेशन के आभारी हैं।
विज्ञापन
राकेश चंद
प्रतिदिन की भांति सुजानपुर से कक्कड़ वाया हमीरपुर रूट पर बस लेकर जा रहे थे। रक्तदान शिविर का बैनर देखकर रक्तदान करने पहुंचे। रक्तदान करने पर उन्हें अच्छा लग रहा है। इस तरह के शिविरों का आयोजन होता रहना चाहिए।
संजीव कुमार चालक।
रक्तदान महादान है। पहली बार रक्तदान किया है। गांवों से लेकर शहरों तक रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाना चाहिए ताकि इस पुण्य कार्य में योगदान दें सकें।
रविंद्र सिंह सकलानिया, परिचालक।
पहली बार रक्तदान करने का अवसर मिला है। रक्तदान से बहुमूल्य जिंदगी को बचाया जा सकता है। सभी को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए ताकि लोगों में जागरूकता फैलाई जा सके।
पुष्पा देवी, ऊटपुर।