{"_id":"673b4a86526d7d3fef00650a","slug":"the-decision-to-make-hamirpur-a-municipal-corporation-will-prove-to-be-a-milestone-bittu-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-141125-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"मील का पत्थर साबित होगा हमीरपुर को नगर निगम बनाने का निर्णय : बिट्टू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मील का पत्थर साबित होगा हमीरपुर को नगर निगम बनाने का निर्णय : बिट्टू
Tue, 19 Nov 2024 07:38 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 19 Nov 2024 07:38 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू।
हमीरपुर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने हमीरपुर को नगर निगम का दर्जा देने और भवन निर्माण एवं कामगार कल्याण बोर्ड का कार्यालय खोलने के निर्णय को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने हमीरपुर को सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया।
सुनील शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 23 महीनों के कार्यकाल में हिमाचल के चहुंमुखी विकास के साथ-साथ हमीरपुर के लिए कई बड़ी योजनाएं मंजूर की हैं। नगर निगम और कामगार कल्याण बोर्ड के कार्यालय की मंजूरी के अलावा, मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में प्रदेश के सबसे बड़े बस अड्डे का निर्माण और मेडिकल कॉलेज को उत्कृष्ट बनाने के लिए विशेष प्रावधान किए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू हिमाचल को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के लिए मेहनत कर रहे हैं, जबकि भाजपा के नेता झूठ और स्वार्थ की राजनीति कर लोगों को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं। जनता भाजपा नेताओं के हथकंडों को समझ चुकी है। नगर निगम की मंजूरी हमीरपुर के लिए एक सुनहरा अवसर है और यह भाजपा को मुख्यमंत्री का करारा जवाब है। यह निर्णय विकास में मील का पत्थर साबित होगा।