फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The cultural evening of 26th April in Mewa Utsav will now be held on 28th April.

Hamirpur (Himachal) News: मेवा उत्सव में 26 अप्रैल की सांस्कृतिक संध्या अब 28 अप्रैल को होगी

Sun, 27 Apr 2025 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 27 Apr 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के जाहू खेल मैदान में चल रहे मेवा उत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या को मेवा उत्सव कमेटी ने कश्मीर के पहलगाम में हुई पर्यटकों की निर्मम हत्या के विरोध में स्थगित कर दिया है। इस घटना पर मेवा उत्सव कमेटी के सदस्यों ने शोक प्रकट किया।
विज्ञापन

मेवा उत्सव कमेटी और पंचायत सदस्यों ने आतंकियों की कायरतापूर्ण कार्य की कड़े शब्दों में निंदा की। मेवा उत्सव कमेटी अध्यक्ष एवं जाहू पंचायत प्रधान अनुराधा शर्मा ने कहा कि शनिवार को पूरा देश पहलगाम की घटना पर शोक प्रकट रहा है। इसमें जाहू पंचायत और मेवा उत्सव कमेटी के सदस्य शामिल हुए, इसलिए कमेटी ने 26 अप्रैल की सांस्कृतिक संध्या को स्थगित किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब 28 अप्रैल को सांस्कृतिक संध्या शाम 07:00 से रात 10:00 बजे तक करने का निर्णय लिया। इस संध्या में हिमाचली जोड़ी, कुलदीप व स्थानीय कलाकर सांस्कृतिक संध्या में अपनी प्रस्तुतियां देंगे, जबकि 27 अप्रैल शाम को 03:00 बजे खेल प्रतियोगिताएं जैसे रस्साकशी, मटका फोड़ आदि होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed