फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The construction of Lagdevi playground hangs in the balance, leaving the youth worried.

Hamirpur (Himachal) News: लगदेवी खेल मैदान का निर्माण अधर में लटका, युवा हो रहे परेशान

Mon, 18 May 2026 01:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 18 May 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
The construction of Lagdevi playground hangs in the balance, leaving the youth worried.
ग्राम पंचायत लगदेवी के खेल मैदान की अधूरी सुरक्षा दीवार के बीच खेलते युवा। संवाद
ऊहल (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत लगदेवी में खेल मैदान की सुरक्षा दीवार का निर्माण अधूरा होने से खिलाड़ियों और युवाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मैदान के चारों ओर सुरक्षा व्यवस्था पूरी नहीं होने के कारण खेल गतिविधियों के दौरान खिलाड़ियों के चोटिल होने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

स्थानीय युवाओं का कहना है कि मैदान में अभ्यास के दौरान बाहर फैले पत्थरों और असुरक्षित किनारों की वजह से कई बार खिलाड़ी घायल हो चुके हैं। अधूरी सुरक्षा दीवार के कारण आवारा पशु भी मैदान में घुस आते हैं, जिससे खेल अभ्यास प्रभावित होता है।
विज्ञापन

वहीं करीब 15 फीट ऊंची दीवार भी हादसों का कारण बन सकती है। खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से करीब चार साल पहले युवाओं ने अपनी मेहनत, समय और धन लगाकर मैदान को नया स्वरूप दिया था। युवाओं ने करीब 20 हजार रुपये खर्च किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद स्थानीय विधायक निधि से लगभग 15 लाख रुपये और जिला परिषद सदस्य के माध्यम से भी राशि स्वीकृत हुई, जिससे मैदान कुछ हद तक खेलने योग्य बन पाया।
स्थानीय युवाओं ने सरकार से मांग की है कि खेल मैदान के अधूरे कार्य को जल्द पूरा किया जाए और सुरक्षा मानकों के अनुसार उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

----
खेल मैदान पूरी तरह नहीं बन पाया है। सुबह-शाम जब यहां पर खेलने के लिए आता हूं तो हर समय हादसों की आशंका बनी रहती है। कई खिलाड़ी चोटिल भी हुए हैं। -साहिल कुमार, निवासी लगदेवी
खेल से शरीर तंदुरुस्त रहता है। यदि खेलने के लिए पर्याप्त खेल मैदान ही उपलब्ध नहीं होगा तो खिलाड़ी अभ्यास कहां कर पाएंगे। सरकार को इस खेल मैदान की सुध लेनी चाहिए। -आदि ठाकुर, निवासी लगदेवी
किसी भी खेल में परिपक्व बनने के लिए अभ्यास आवश्यक होता है। अभ्यास के लिए उचित खेल मैदान चाहिए। सुरक्षा दीवार काफी ऊंची है। -विजय कुमार, निवासी लडियार
सुबह-शाम सैर के लिए आता हूं। कई बार मैदान में पहुंचने के लिए दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। उम्मीद है कि मैदान की स्थिति को सुधारा जाएगा। -नरेश, निवासी तियाण

कोट

मैने अभी कुछ समय पहले ही यहां पर ज्वाइन किया है। मामले की जानकारी नहीं है। -अजय राणा, सचिव, पंचायत लगदेवी

यहां पर बचे हुए कार्य को शीघ्र पूरा किया जाएगा। संबंधित विभाग से इसकी रिपोर्ट ली जाएगी। स्थानीय खिलाड़ियों को जल्द यहां पर बेहतर सुविधा मिलेगी।
-कैप्टन रणजीत सिंह, विधायक सुजानपुर

ग्राम पंचायत लगदेवी के खेल मैदान की अधूरी सुरक्षा दीवार के बीच खेलते युवा। संवाद

ग्राम पंचायत लगदेवी के खेल मैदान की अधूरी सुरक्षा दीवार के बीच खेलते युवा। संवाद

ग्राम पंचायत लगदेवी के खेल मैदान की अधूरी सुरक्षा दीवार के बीच खेलते युवा। संवाद

ग्राम पंचायत लगदेवी के खेल मैदान की अधूरी सुरक्षा दीवार के बीच खेलते युवा। संवाद

ग्राम पंचायत लगदेवी के खेल मैदान की अधूरी सुरक्षा दीवार के बीच खेलते युवा। संवाद

ग्राम पंचायत लगदेवी के खेल मैदान की अधूरी सुरक्षा दीवार के बीच खेलते युवा। संवाद

ग्राम पंचायत लगदेवी के खेल मैदान की अधूरी सुरक्षा दीवार के बीच खेलते युवा। संवाद

ग्राम पंचायत लगदेवी के खेल मैदान की अधूरी सुरक्षा दीवार के बीच खेलते युवा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article