फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The condition of the Saredi-Hadeta road is bad, people are troubled.

Hamirpur (Himachal) News: सरेड़ी-हड़ेटा सड़क की हालत खस्ता, लोग परेशान

Thu, 12 Mar 2026 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 12 Mar 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
The condition of the Saredi-Hadeta road is bad, people are troubled.
गलोड़, हड़ेटा के बीच सड़क की उखड़ी टारिंग। स्रोत : संवाद
गलोड़ (हमीरपुर)। लोक निर्माण विभाग उपमंडल धनेटा के तहत कांगू, गलोड़ बाया सलौनी सड़क में सरेड़ी से गलोड़, हड़ेटा के बीच के हिस्से में सड़क की हालत खस्ता है। विभाग ने सरेड़ी के पीछे एक सप्ताह पहले ही विस्तारीकरण का कार्य किया है।
विज्ञापन

इस दौरान कांगू से सरेडी तक टारिंग का काम हो चुका है, लेकिन सरेड़ी से गलोड़, हड़ेटा के बीच के हिस्से को छोड़ दिया है। यहां पर सड़क पर गड्ढे पड़े हुए हैं। इन गड्ढों की वजह से यहां पर दुर्घटनाएं हो रही हैं। सड़क के इस हिस्से को छोड़कर अब हड़ेटा में कार्य किया जा रहा है, जिसके चलते लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

लोगों में रमन कुमार, चेतना कुमारी, सुधीर कुमार, पंकज राणा आदि ने कहा कि कांगू से सरेडी तक टारिंग का काम किया और सरेड़ी से गलोड़, हड़ेटा के बीच के हिस्से को छोड़ विभाग ने हड़ेटा से कार्य शुरू कर दिया। हालांकि, बीच के हिस्से में सड़क की हालत काफी खस्ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने विभाग से मांग की है कि इस हिस्से में शीघ्र कार्य किया जाए। भट्टा से कुढ़ार तक 26 किलोमीटर सड़क का विस्तारीकरण किया जा रहा है। विस्तारीकरण पर 28 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं और दो वर्ष से कार्य चला हुआ है।

लोक निर्माण विभाग उपमंडल धनेटा के सहायक अभियंता अमन कुमार ने कहा कि 31 मार्च तक ठेकेदार को काम पूरा करने का अल्टीमेटम दिया है। भट्टा से कुढ़ार तक 26 किलोमीटर सड़क को अच्छी तरह से तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed