फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The company removed the debris scattered near the temple.

Hamirpur (Himachal) News: मंदिर के समीप बिखरे मलबे को कंपनी ने हटाया

Tue, 17 Sep 2024 04:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 04:56 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मंदिर में हुए नुकसान पर जताई थी नाराजगी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

टौणी देवी (हमीरपुर)। निर्माणाधीन एनएच 03 की ब्लास्टिंग के बाद कोल्हू सिद्ध मंदिर परिसर के आसपास बिखरे मलबे को एनएच निर्माण कंपनी ने मंगलवार को हटा दिया है। इससे पहले मंदिर के गेट के सामने की जा रही ब्लास्टिंग को रोक दिया गया था। ब्लास्टिंग के बाद मंदिर की छत और मुख्य गेट को करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान पहुंचा है। स्थानीय ग्रामीणों ने आस्था के केंद्र इस मंदिर में हुए नुकसान पर नाराजगी जताई थी। कोल्हुसिद्ध मंदिर के मुख्य पुजारी रघुवीर सिंह चौहान और ग्रामीण बार-बार कंपनी से मलबा हटाने की मांग कर रहे थे। इस बारे में स्थानीय पुलिस चौकी में भी शिकायत की गई थी। पुलिस ने भी निर्माण कंपनी को मंदिर के आसपास बिखरे मलबे को शीघ्र हटाने के निर्देश दिए थे। मंगलवार को निर्माण कंपनी ने जेसीबी लगाकर मलबे को हटा दिया। मुख्य पुजारी रघुबीर सिंह चौहान ने बताया कि कटान का कार्य संपन्न होते ही मंदिर के गेट और छत की मरम्मत का काम भी निर्माण कंपनी शुरू कर देगी। वहीं, एनएच निर्माण कंपनी के सुपरवाइजर श्रीकांत ने बताया कि मंदिर परिसर के आसपास बिखरे मलबे को हटा दिया गया है। मंदिर को पहुंचे नुकसान की मरम्मत भी शीघ्र करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed