फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The car collided with the cover in the defeat; son dies, father safe

हार में ढांक से टकराई कार; पुत्र की मौत, पिता सुरक्षित

Fri, 27 Aug 2021 07:05 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 07:05 PM IST
विज्ञापन
The car collided with the cover in the defeat; son dies, father safe
हार गांव के पास ढांक से टकराई कार। - फोटो : Hamirpur-HP
सलौणी (हमीरपुर)। ऊना-जाहू सुपर हाईवे पर सलौणी कस्बे के पास पड़ते हार गांव में ढांक से एक कार के टकराने से चालक की मौके पर मौत हो गई है, जबकि दूसरा सवार सुरक्षित है। पुलिस को सूचना मिलते ही एक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मैहरे कस्बे से अपने पिता के साथ घर वापस आ रहा मक्कड़ गांव निवासी पवन कुमार अचानक कार से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे ढांक से टकरा गई। इस हादसे में चालक पवन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, उसका पिता हरि दास सुरक्षित है। चालक पवन कुमार की छाती में चोट लगी थी।
विज्ञापन

जिस कारण उसकी मौत हो गई। हालांकि, पवन कुमार को जांच के लिए बड़सर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पवन निजी कंपनी में नौकरी कर सेवानिवृत्त हो गया था। उसकी पत्नी मक्कड़ में वार्ड सदस्य है। बेटा चंडीगढ़ में निजी नौकरी करता है, जबकि बेटी की शादी हो गई है। डीएसपी बड़सर शेर सिंह ने कहा कि पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर जाकर जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed