फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The building, built at a cost of Rs 80 lakh, faded before its inauguration.

Hamirpur (Himachal) News: लोकार्पण से पहले फीका पड़ा 80 लाख रुपये से बना भवन

Thu, 18 Dec 2025 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 18 Dec 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
The building, built at a cost of Rs 80 lakh, faded before its inauguration.
मान सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़सर (हमीरपुर)। पांच माह पूर्व निर्मित आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र दलचेहड़ा के भवन का रंग-रोगन लोर्कापण से पहले ही उखड़ना शुरू हो गया है। दीवारें भी बदहाल हैं। कमरों पर ताला लटका हुआ है। इस भवन का निर्माण 80 लाख रुपये से किया गया है।
सबसे बड़ी बात है कि भवन का निर्माण तो कर दिया गया है, लेकिन यहां पर अभी तक स्टाफ मौजूद नहीं है। लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए 80 लाख रुपये की लागत से एक हॉल तीन कमरों का निर्माण किया गया है। इसमें तीन बेड की सुविधा मिलेगी। भवन का बाहरी दीवारों और सुरक्षा दीवार का रंग उखड़ना शुरू हो गया है। सुरक्षा दीवार के बाहर झाड़ियां उगना शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा कहीं-कहीं पर ऐसे हालात हैं कि देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि यह भवन कई वर्ष पुराना है। भवन के बाहर एक वाटर कूलर भी लगाया गया है, लेकिन उद्घाटन न होने के कारण यह भी शोपीस बना हुआ है। मुख्यमंत्री सुक्खू का गृह जिला होने के बाद भी उद्घाटन का इंतजार कर रहा भवन अपने हाल पर आंसू बहाने को मजबूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने आयुर्वेदिक स्वास्थ्य विभाग से इस भवन का शीघ्र उद्घाटन करने की मांग की है, ताकि इस भवन को प्रयोग में लाया जा सके। लोगों का कहना है कि भवन के बाहर किया गया सीमेंट भी उखड़ना शुरू हो गया है।





आयुर्वेदिक भवन बनकर तैयार हो गया है। मगर अभी तक इसका उद्घाटन नहीं हो पाया है। उद्घाटन न होने का कारण अभी तक समझ नहीं आ रहा है। स्वास्थ्य विभाग को इस बारे में संज्ञान लेना चाहिए। अगर शीघ्र इसका उद्घाटन नहीं किया गया तो यह भवन बदहाल हो जाएगा। -ऋषि धीमान


आयुर्वेदिक स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस भवन पर लाखों रुपये खर्च किए गए हैं। धरातल पर इसकी हालत बहुत ही दयनीय हो गई है। यही हालात रहे तो आने वाले समय में यह भवन जर्जर हालत में पहुंच जाएगा। भवन पर खर्च किए लाखों रुपये बर्बाद हो जाएंगे। -जसवीर पटियाल

लाखों रुपये से निर्मित भवन का उद्घाटन न होने के कारण इसका रंग उखड़ना शुरू हो गया है। कूलर की हालत भी बदहाल हो रही है। दीवारों का रंग फीका पड़ना शुरू हो गया है। समझ नहीं आता है कि लाखों रुपये की लागत से बने भवन का उद्घाटन क्यों नहीं हो रहा है। -देशराज


सरकार और अधिकारियों को भवन के उद्घाटन को लेकर कदम उठाने चाहिएं। हालात यह हैं कि बाहर से रंग फीका और सीमेंट उखड़ना शुरू हो गया है। इस भवन पर करीब 80 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। भवन का लाभ मिलता नजर नहीं आ रहा है। -मान सिंह




भवन का निर्माण पूर्ण हो चुका है, लेकिन अभी तक इसका उद्घाटन नहीं हो पाया है। भवन के उद्घाटन को लेकर उच्चाधिकारियों से पत्राचार किया गया है। उम्मीद है कि शीघ्र ही इसका उद्घाटन हो जाएगा। -बृजनंदन, जिला आयुष अधिकारी, हमीरपुर

मान सिंह

मान सिंह

मान सिंह

मान सिंह

मान सिंह

मान सिंह

मान सिंह

मान सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article