फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The brilliant daughters of Bhoranj School were honored

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज स्कूल की मेधावी बेटियां सम्मानित

Tue, 20 May 2025 05:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 20 May 2025 05:55 AM IST
विज्ञापन
The brilliant daughters of Bhoranj School were honored
मुख्यमंत्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज में दिया गया वाटर कूलर। स्रोत : संस्थान
बच्चों को ठंडे पानी की सुविधा के लिए दिया वाटर कूलर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भोरंज/जाहू (हमीरपुर)। मुख्यमंत्री राजकीय आदर्श माध्यमिक पाठशाला भोरंज में सोमवार को मेधावी बेटियों को सम्मानित किया गया। खुशी के इस पल में भकेड़ा गांव की व्यासां देवी ने स्वर्गीय पति मास्टर ज्ञान चंद की याद में बच्चों को ठंडे पानी की सुविधा के लिए दान में वाटर कूलर भेंट किया।
व्यासां देवी ने कहा कि पलक शर्मा और सिम्मी ठाकुर ने दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में 8वां और 10वां स्थान पाकर इतिहास रचा है। दूसरी ओर स्कूल के पूर्व छात्र संघ ने भी दोनों मेधावी छात्राओं को 2100 रुपये नकद पुरस्कार और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। भोरंज पूर्व छात्र संघ के सचिव किशोर आजाद ने कहा कि पूर्व छात्र संघ की ओर से मेधावी बेटियों को सम्मानित करके अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा लेने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

इस दौरान संघ के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत उप शिक्षा निदेशक सुदेश ठाकुर, आकाश, दिनेश संधू आदि मौजूद रहे। स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल डोगरा ने स्कूल को वाटर कूलर दान स्वरूप देने और पूर्व छात्र संघ की ओर से मेधावी बेटियों को सम्मानित करने पर आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed