{"_id":"68f7d4975ca21d27800a1607","slug":"the-body-of-missing-sudesh-was-found-on-the-banks-of-the-beas-river-after-12-days-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-170833-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: ब्यास नदी के किनारे 12 दिन बाद मिला लापता सुदेश का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: ब्यास नदी के किनारे 12 दिन बाद मिला लापता सुदेश का शव
Wed, 22 Oct 2025 12:14 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 22 Oct 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। शहर के वार्ड नंबर एक के गांव कोट से पिछले 12 दिन से लापता युवक का शव देहरा के गांव कांजुपीर में ब्यास नदी के किनारे मिला है। आठ अक्तूबर को परिजनों ने नादौन थाना में युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी। इसमें उसकी पत्नी रीना देवी ने बताया था कि उसका पति सुदेश कुमार पुत्र उत्तम चंद नादौन बस अड्डा पर अपने पिता के साथ मछली फ्राई की दुकान करता है। गत सात अक्तूबर को वह अचानक दुकान से ही किसी को बिना कुछ बताए कहीं चला गया था। 45 वर्षीय सुदेश कुमार अपना मोबाइल भी दुकान पर ही छोड़ गया था। तब से ही परिजन उसे ढूंढ रहे थे। कुछ लोगों ने दावा किया था कि उन्होंने काफी दूर से एक युवक को ब्यास नदी में छलांग लगाते हुए देखा था, लेकिन वह उसे पहचान नहीं पाए। सुदेश का शव मिलने से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। एसपी भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन