फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The body of a missing woman was found in a field in Bharmoti Panchayat

Hamirpur (Himachal) News: भरमोटी पंचायत में खेत से लापता महिला का शव बरामद

Mon, 08 Sep 2025 01:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 08 Sep 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
The body of a missing woman was found in a field in Bharmoti Panchayat
पंचायत भरमोटी में शव मिलने पर जांच करने पहुंची पुलिस टीम। स्रोत : जागरूक पाठक
नादौन (हमीरपुर)। थाना नादौन के तहत पंचायत भरमोटी से एक सप्ताह से लापता 63 वर्ष की राज कुमारी का शव घर से कुछ ही दूरी पर खेत से बरामद हुआ है।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान निशा एवं पूर्व प्रधान प्रियतोष निशु ने बताया कि पंचायत घर के निकट ही एक खेत में मजदूर मक्की तोड़ रहे थे। इसी दौरान उन्हें खेत के एक ओर से दुर्गंध आई। जब निकट जाकर देखा तो वहां शव पड़ा था। महिला का पैर सोलर फेंसिंग के तार में फंसा था। शव गल और सड़ गया था।
इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। एसआई नरेश कुमार की अगुवाई में मौके पर पहुंची टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। निर्धन परिवार से संबंधित राज कुमारी गत एक सितंबर को अचानक घर से लापता हो गई थी। परिजन उसे ढूंढ रहे थे।
विज्ञापन

परिजनों ने महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी। शव इतनी गली-सड़ी अवस्था में था कि इसे लकड़ी के बॉक्स में डालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। महिला के विवाहित दो बेटे और एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एसपी भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज कर सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed