{"_id":"69011ba15968fd0d3a0884ad","slug":"the-body-of-a-migrant-youth-was-found-hanging-from-a-noose-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-171588-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: फंदे से लटका मिला प्रवासी युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: फंदे से लटका मिला प्रवासी युवक का शव
Wed, 29 Oct 2025 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत परिवार के साथ हुए झगड़े के बाद प्रवासी युवक राहुल का शव पंखे से लटका हुआ मिला है। प्रवासी बेला गांव में एसडीएम काॅलोनी के निकट किराये के मकान में परिवार के साथ रह रहा था।
मंगलवार दोपहर को पत्नी और साली के साथ उसकी बहसबाजी हुई थी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 21 वर्षीय राहुल कुमार पुत्र बली राम निवासी राजपुरा तहसील व जिला भावनगर (गुजरात) अपनी पत्नी और साली के साथ बेला गांव में पिछले पांच वर्षों से नादौन में मजदूरी का काम करता था।
राहुल का पत्नी और साली के साथ झगड़ा होता रहता था। इससे तंग आकर राहुल की माता अपनी बेटी के साथ रहने के लिए चली गई थी। मंगलवार दोपहर एक बजे राहुल का पत्नी और साली से बाजार में झगड़ा हो गया। इसके बाद वह यहां से गायब हो गया। इसके बाद रिश्तेदारों ने राहुल को फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
जब दोनों ने कमरे में आकर देखा तो राहुल फंदे के साथ लटक रहा था। उन्होंने इस बारे में लोगों को जानकारी दी तथा सिविल अस्पताल नादौन ले गए, जहां पर डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस थाना नादौन की टीम भी मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
वहीं, राहुल के अन्य परिजनों ने उसकी पत्नी और साली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में एसपी भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर आगे जांच आरंभ कर दी है।