{"_id":"666c94598fd595d83d0dce34","slug":"the-attendants-accompanying-the-patients-are-throwing-smoking-paraphernalia-in-the-toilets-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-129614-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मरीजों के साथ आए तीमारदार शौचालयों में ही फेंक दे रहे धूम्रपान का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मरीजों के साथ आए तीमारदार शौचालयों में ही फेंक दे रहे धूम्रपान का सामान
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में बने शौचालयों में मरीजों के साथ आए तीमारदार सिगरेट आदि का सेवन कर उसी में फेंक दे रहे हैं। इससे सफाई कर्मचारियों को भी सफाई करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे नालियों में ब्लॉकेज की समस्या भी सामने आती रहती है। अस्पताल के किसी भी कोने में धूम्रपान करना वर्जित है लेकिन मरीजों के साथ आए तीमारदार शौचालयों में जाकर धूम्रपान कर रहे हैंं। अस्पताल में हर वार्ड के साथ बड़े-बड़े शौचालय बनाए गए हैं।
इनमें सूखा व गीला कचरा दोनों डालने के लिए कूड़ेदान भी लगाए गए हैं लेकिन कुछ पुरुष सिगरेट आदि का सेवन कर उन्हें शौचालय में ही फेंक दे रहे हैं। मरीजों दिनेश, तरुण, यशपाल, संतोष, रितेश, अजय आदि ने कहा कि पुरुषों के शौचालयों में अक्सर सिगरेट फेंकी होती हैं। इस बारे में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि समय-समय पर शौचालयों की सफाई होती है और अगर बाहर से आए लोग ऐसा करते हैं तो उन्हें सहयोग करना चाहिए क्योंकि यह अस्पताल है और यहां पर धूम्रपान वर्जित है।