{"_id":"6845dd78a66c88ae0407cb57","slug":"the-accused-of-theft-is-on-two-day-police-remand-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-158012-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: चोरी करने का आरोपी दो दिन की पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: चोरी करने का आरोपी दो दिन की पुलिस रिमांड पर
Mon, 09 Jun 2025 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। थाना सदर के तहत उखली में दुकान में चोरी करने के आरोपी को हमीरपुर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को दो दिन का पुलिस रिमांड दिया है। आरोपी पर पहले से भी चोरी का मामला दर्ज है। बीते दिन आरोपी ने दुकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी ने आठ हजार रुपये और पांच किलो बादाम चोरी किए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को रात को ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी की पहचान बंगान बिझड़ के मदन लाल के रूप में हुई है। उधर, एसपी भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि चोरी के आरोपी को कोर्ट ने दो दिन का पुलिस रिमांड दिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी पर पहले से भी चोरी का मामला दर्ज है। संवाद
विज्ञापन
