{"_id":"68b740b7999b527c6d00b809","slug":"the-accused-of-theft-in-dhaneta-market-is-on-three-day-police-remand-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-165543-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: धनेटा बाजार में चोरी का आरोपी तीन दिन की पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: धनेटा बाजार में चोरी का आरोपी तीन दिन की पुलिस रिमांड पर
Wed, 03 Sep 2025 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 03 Sep 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
धनेटा(हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत धनेटा बाजार में 28 अगस्त को दिनदहाड़े दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। पुलित ने सीसीटीवी के आधार पर जांच कर आरोपी गौरव दुग्गल को पंजाब के फगवाड़ा के सतनापुर थाना क्षेत्र से पकड़ा है।
आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से तीन दिन की पुलिस रिमांड प्रदान की गई है। 28 अगस्त को धनेटा बाजार में दोपहर के समय दुकानदार संजीव राणा जब भोजन करने गए तो वापस आकर देखा कि उनकी दुकान से पैसों तथा जरूरी दस्तावेजों से भरा बैग गायब था। छानबीन करने पर पता चला कि पंजाब नंबर स्कूटी पर सवार एक युवक बैग लेकर भाग गया है, लेकिन उन्हें स्कूटी के पूरे नंबर का पता नहीं चल पाया।
उन्होंने इस बारे में पुलिस में शिकायत दे दी। इसके बाद पुलिस ने जांच आरंभ की और आरोपी को पकड़ लिया। इस संबंध में थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि आरोपी को तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।