फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The accused caught with chitta turned out to be a multi task worker

Hamirpur (Himachal) News: मल्टी टास्क वर्कर निकला चिट्टे के साथ धरा आरोपी

Tue, 20 May 2025 12:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 20 May 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। भोरंज में 5.3 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा आरोपी मल्टी टास्क वर्कर निकला है। यह जल शक्ति विभाग में मल्टी टास्क वर्कर के रूप में सेवाएं दे रहा है। सरकारी विभाग में कार्यरत आरोपी को पांच दिन का पुलिस रिमांड मिला है। भोरंज पुलिस ने बीते दिन नियमित गश्त के दौरान साहिल गौतम पुत्र सुनील कुमार गांव तलाओ, डाकघर फतेहपुर, तहसील सरकाघाट जिला मंडी के कब्जा से 5.3 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया था।
विज्ञापन

आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को पांच दिन का पुलिस रिमांड पर भेजा है। एसपी भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि 5.3 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़े आरोपी को माननीय कोर्ट ने पांच दिन का पुलिस रिमांड दिया है। उन्होंने कहा कि मामले में जांच जारी है। चिट्टा तस्करी करने वाले लोगों के साथ पुलिस सख्ती से निपट रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed