फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Tension, sloganeering between supporters of Sukhu and Lakhanpal in Saloni

Hamirpur (Himachal) News: सलौणी में सुक्खू और लखनपाल के समर्थकों में तनातनी, नारेबाजी

Sat, 02 Mar 2024 05:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 05:47 PM IST
विज्ञापन
लखनपाल का पुतला फूंकने की खबर सुनते ही गाड़ियों में भरकर पहुंचे समर्थक
विज्ञापन

पुलिस को पहले ही मिल गई थी सूचना, मौके पर संभाला मोर्चा
पुलिस छावनी में बदला सलौणी कस्बा, दोनों पक्षों को किया अलग-थलग
डेनी जसवाल ने कहा कि धमकियों से नहीं डरेंगे, सरकार के साथ चलेंगे

संवाद न्यूज एजेंसी

सलौणी(हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र बड़सर के सलौणी कस्बे में शनिवार को मुख्यमंत्री सुक्खू और बर्खास्त विधायक लखनपाल के समर्थकों में तनातनी से माहौल गर्म रहा। यहां पर पुतला जलाए जाने की आशंका को लेकर इंद्रदत्त लखनपाल के समर्थक गाड़ियों में पहुंच गए थे। माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालांकि, कोई अप्रिय घटना न हो, इसे लेकर जिला पुलिस की तरफ से पहले ही तैयारी कर ली गई थी। पुलिस कर्मियों की एक बस यहां पर तैनात कर दी गई थी।


दरअसल जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य डेनी जसवाल ने अपने सलौणी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई थी। लखनपाल समर्थकों को यह खबर मिली कि कांग्रेस कार्यकर्ता सलौणी में लखनपाल का पुतला फूंकने जा रहे हैं। लगभग 10-15 गाडिय़ों में लखनपाल समर्थक भी सलौणी में एकत्रित हो गए। जब डेनी जसवाल अपने कार्यालय में कार्यकर्ताओं को बैठक के लिए एकत्रित कर ही रहे थे तभी लखनपाल समर्थक वहां पहुंच गए और दोनों पक्षों में बहसबाजी शुरू हो गई। पुलिस की मौजूदगी में डेनी जसवाल व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुक्खू सरकार और पार्टी के समर्थन में नारेबाजी की। पुलिस ने मौके से दोनों पक्षों को अलग-थलग किया। इस दौरान डेनी जसवाल ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व पार्टी बैठक का विरोध जता रहे थे। बैठक में पहुंच कर धमकियां दी गईं। उन्हें विरोध प्रदर्शन करने से रोकने के लिए लगभग 150 गुंडातत्व उनके कार्यालय के इर्द-गिर्द मंडरा रहे थे। अगर पुलिस तुरंत मौके पर न आती तो यहां कोई भी अप्रिय घटना हो सकती थी। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस संगठन के सच्चे सिपाही हैं और किसी की धमकियों से डरेंगे नहीं। बड़सर की जनता की आवाज वह सरकार व प्रशासन के समक्ष उठाते रहेंगे। उसके लिए उन्हें चाहे कोई भी कीमत चुकानी पड़े, वह पीछे नहीं हटेंगे। वहीं, लखनपाल के समर्थकों का कहना है कि प्रदर्शन करके और पुतला जलाने की मंशा से माहौल बिगाड़ने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed