{"_id":"69bc58e4a5278e0bab0a0996","slug":"ten-thousand-devotees-reached-deotsidh-cheers-were-raised-for-paunahari-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-187246-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध में दस हजार श्रद्धालु पहुंचे, पौणाहारी के लगे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध में दस हजार श्रद्धालु पहुंचे, पौणाहारी के लगे जयकारे
Fri, 20 Mar 2026 01:43 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
बारिश के दौरान दियोटसिद्ध में चैत्र मास मेले में बाबा बालक नाथ के दरबार पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
दियोटसिद्ध/बिझड़ी (हमीरपुर)। बालयोगी के दरबार में चल रहे चैत्रमास मेलों में बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह देखते हुए बन रहा था। पूरा मंदिर परिसर जय बाबे दी, जय पौणाहारी, जय बाबा दूधाधारी के जयकारों से गूंजता रहा।
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में बारिश के चलते श्रद्धालुओं की संख्या में भले कमी रही, लेकिन उत्साह में कोई कमी नहीं आई। वीरवार को करीब 10 हजार श्रद्धालु बाबा बालक नाथ मंदिर पहुंचे और बालयोगी का आशीर्वाद लिया।
वीरवार को हुई चढ़ावे की गिनती में श्रद्धालुओं ने 18 लाख 94 हजार 110 रुपये का चढ़ावा चढ़ाया। इसमें 11 लाख 61 हजार 260 रुपये चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुआ, जबकि दान के रूप में 12 लाख 95 हजार 960 रुपये प्राप्त हुए। वहीं, 3 ग्राम 570 मिलीग्राम सोना, 61 ग्राम 700 मिलीग्राम चांदी भी अर्पित की। विदेशों से आए भक्तों ने विदेशी मुद्रा में चढ़ाई, जिसमें 35 इंग्लैंड पाउंड, 738 अमेरिकी डॉलर, 180 यूरो, 225 कनाडाई डॉलर, ऑस्ट्रेलियाई मुद्रा, 20 यूएई दिरहम, 2 कतर रियाल और 5 स्कॉटलैंड की मुद्रा शामिल है।
विज्ञापन
मंदिर अधिकारी केशव कुमार ने बताया कि न्यास प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। संवाद