{"_id":"68a22524078acd6f29019a04","slug":"ten-thousand-devotees-bowed-down-in-the-court-of-balayogi-even-in-the-rain-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-164144-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बालयोगी के दरबार बारिश में भी दस हजार श्रद्धालु नतमस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बालयोगी के दरबार बारिश में भी दस हजार श्रद्धालु नतमस्तक
Mon, 18 Aug 2025 12:23 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 18 Aug 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
दियोटसिद्ध(हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को बारिश के बीच 10 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। सुबह के समय मौसम साफ होते ही मंदिर में भीड़ उमड़ना शुरू हो गई थी।
अपर बाजार से लेकर लोअर बाजार तक ट्रैफिक कर्मचारियों को यातायात व्यवस्थित करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कड़ी सुरक्षा के बीच श्रद्धालुओं ने कतारों में लगकर दर्शन किए। महिलाओं ने सत्संग हाल में दिनभर भजन-कीर्तन कर बालयोगी का गुणगान किया।
मंदिर परिसर में देर रात तक बाबा बालक नाथ के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं को रात नौ बजे तक लंगर की सुविधा प्रदान की गई। मौसम खराब होने के चलते बाहरी राज्यों से श्रद्धालु शनिवार देर शाम ही मंदिर परिसर में पहुंच गए थे, ताकि रविवार सुबह दर्शन करने में परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
दोपहर के समय बारिश अधिक होने के कारण कुछेक समय के लिए मंदिर में कम श्रद्धालु पहुंचे, लेकिन शाम को मौसम साफ होते ही पंजाब से श्रद्धालुओं का जत्था भजन-कीर्तन करते हुए मंदिर पहुंचा। मंदिर के पवित्र धूने में आहुतियां डालकर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की। न्यास की ओर से श्रद्धालुओं को मंदिर में सभी सुविधा प्रदान करवाई गईं।
कोट
मंदिर में दस हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए न्यास की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए थे, ताकि उन्हें दर्शन करने में परेशानी का सामना न करना पड़े।
-राजेंद्र गौतम, एसडीएम, बड़सर