फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   ten lakh for school ground

दस लाख से बनेगा बडैहर स्कूल का मैदान

Sun, 08 Dec 2019 05:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 05:51 PM IST
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बडैहर में 10 लाख रुपये की लागत से खेल मैदान बनाया जाएगा। इसका कार्य शुरू हो गया है। मैदान का कार्य विशेष घटक योजना के तहत 10 लाख से होगा। इस दौरान करीब 5500 स्क्वेयर फीट का भव्य मैदान बनेगा। इसके साथ स्कूल भवन और मैदान के चारों तरफ चारदीवारी भी लगाई जाएगी। मैदान के बीच बास्केटबाल कोर्ट भी बनाया जाएगा। स्कूल परिसर में खेल मैदान का निर्माण होने से आसपास के 15 गांव बडैहर, समकरी, ठारा, सुलगवान, भौर, जोल कोटा, बाहन्वी, भलवाणी, मनोह, भरेड़ी, पपलाह, गरसाहड़, साही, कक्कड़, भुकक्ड़, चंदरूही और इसके साथ मंडी जिले के कुछ गांवों के बच्चों को खेलने की सुविधा मिलेगी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बडैहर हाल ही में अपग्रेड हुआ है।
विज्ञापन

अपग्रेड होने पर स्कूल में सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार और स्थानीय विधायक हर संभव प्रयास कर रहे हैं। प्रधानाचार्य सुरेश कुमार ने बताया कि विधायक कमलेश कुमारी की ओर से स्कूल मैदान, चारदीवारी, बास्केटबाल कोर्ट के लिए विषेश घटक योजना के तहत 10 लाख रुपये उपलब्ध करवाए गए हैं। मैदान का कार्य शुरू कर दिया है और इसके साथ-साथ स्कूल में शौचालयों का निर्माण भी किया है। विधायक कमलेश कुमारी ने बताया कि स्कूल के बच्चों के लिए खेल का मैदान होना अनिवार्य है। बच्चों के मानसिक विकास के लिए पढ़ाई के साथ साथ खेलना बहुत जरूरी है। बडैहर स्कूल अपग्रेड होने की वजह से स्कूल में मैदान की जरूरत थी। इसी को मद्देनजर रखते हुए स्कूल को 10 लाख का बजट दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed