{"_id":"6612a3586c792b2735002638","slug":"temples-started-getting-decorated-on-the-auspicious-day-of-navratri-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-125209-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नवरात्र के शुभ दिन को लेकर सजने लगे मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नवरात्र के शुभ दिन को लेकर सजने लगे मंदिर
विज्ञापन
मां दुर्गा मंदिर सुजानपुर को सजाते पुजारी
कल से हिंदू धर्म के मुताबिक नव वर्ष होगा शुरू
रालिया दा ब्याह की पंडितों को मिल रही एडवांस बुकिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुर)। मां दुर्गा मंदिर सुजानपुर में मंगलवार नौ अप्रैल शुरू हो रहे नवरात्र के विशेष पूजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। नवरात्र के दिन पूजा पाठ के साथ-साथ अन्य कार्यों को लेकर अति शुभ माने जाते हैं। इसे लेकर लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मान्यता है कि हिंदू धर्म के मुताबिक नवरात्र के आरंभ से नया वर्ष शुरू होता है। इन दिनों जहां बैसाखी पर्व आता है वहीं शिव पार्वती का विवाह भी इन्हीं नवरात्र में होता है। मंगलवार से शुरू होने वाले मां दुर्गा के इन नवरात्रों को लेकर जनता में काफी उत्साह है। इन नवरात्र में शुभ कार्य को संपूर्ण करना अति शुभ माना जाता है। शादी, गृह प्रवेश, मुंडन या किसी नई चीज को खरीदना इन दिनों काफी शुभ माना गया है। इसी पर्व के दौरान शिव विवाह जिसे पहाड़ी भाषा में रालिया दा विवाह भी कहते हैं, इसका आयोजन होता है। इन नवरात्र के दौरान इसका आयोजन 12 अप्रैल को होगा। भगवान शिव अपनी बरात लेकर मां पार्वती के घर आएंगे। 13 अप्रैल को इसका विसर्जन किया जाता है। इस दिन विवाह की तरह मंडप सजाकर पुरोहित पंडितों से मंत्रोच्चारण कर धाम का आयोजन भी करते हैं। पंडितों को भी इस विवाह को लेकर अभी से ही बुकिंग मिलना शुरू हो गई है। दूसरी तरफ इन्हीं नवरात्रों के दौरान बैसाखी पर्व भी आता है। इसमें गेहूं की कटाई भी शुरू हो जाती है। नवरात्र के इन दिनों में 13, 14, 15, अप्रैल की तिथियां शुभ कार्यों के लिए अति शुभ है। नवरात्र में कन्या पूजन मंदिरों में भजन कीर्तन तथा जागरण आदि का आयोजन किया जाता है। हिंदू धर्म के मुताबिक इनको अति शुभ माना गया है। राजपुरोहित पंडित आशुतोष शर्मा ने बताया कि इस बार मां दुर्गा के नवरात्र 9 अप्रैल मंगलवार से आरंभ हो रहे हैं। यह नवरात्र 17 अप्रैल तक चलेंगे। नवरात्र को अति शुभ माना जाता है तथा हिंदू धर्म के मुताबिक इस दिन से नव वर्ष शुभ होता है। उन्होंने कहा कि इस दौरान तामसिक भोजन नहीं खाना चाहिए।