{"_id":"69c587d9c200175bbc071e6b","slug":"temple-trust-deotsidh-gets-new-ambulance-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-188125-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मंदिर न्यास दियोटसिद्ध को मिली नई एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मंदिर न्यास दियोटसिद्ध को मिली नई एंबुलेंस
Fri, 27 Mar 2026 12:54 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
दियोटसिद्ध, हमीरपुर। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में पंजाब के एक श्रद्धालु ने एंबुलेंस भेंट की है। एंबुलेंस मिलने से मरीजों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने में मदद मिलेगी। पंजाब के श्रद्धालु ने लगभग पांच लाख रुपये की वैन (एंबुलेंस) मंदिर प्रशासन को दान स्वरूप दी है।
मंदिर न्यास के पास पहले से एक एंबुलेंस उपलब्ध थी, लेकिन वह करीब पंद्रह वर्ष पुरानी होने के कारण अब सड़क पर संचालन योग्य नहीं रही है। ऐसे में नई एंबुलेंस की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। श्रद्धालु द्वारा इस समस्या को समझते हुए यह महत्वपूर्ण सहयोग दिया गया है।
मंदिर प्रशासन के अनुसार, यह एंबुलेंस न्यास को समर्पित की जाएगी और चौबीस घंटे श्रद्धालुओं की सेवा में उपलब्ध रहेगी। इसके संचालन के लिए चालक और रखरखाव की व्यवस्था भी मंदिर स्तर पर सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
मंदिर अधिकारी केशव कुमार ने बताया कि एंबुलेंस आज देर शाम तक मंदिर परिसर में पहुंच जाएगी। श्रद्धालुओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे आपातकालीन सेवाओं को मजबूती मिलेगी और दूर-दराज से आने वाले भक्तों को बड़ी राहत मिलेगी।