फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   temple

एक माह में बाबा बालक नाथ मंदिर पहुंचे 28 हजार श्रद्धालु

Sun, 11 Oct 2020 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। प्रदेश में मंदिरों को खुले हुए एक माह हो गया है। कोरोना के डर के चलते बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में पिछले एक माह के दौरान महज 28 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका है। कोराना से पूर्व ही चैत्र माह मेलों के दौरान एक दिन में ही इतने श्रद्धालु मंदिर में माथा टेक आते थे। वहीं एक माह में चढ़ावे के रूप में 48 लाख रुपये प्राप्त हुए हैं। बाबा के दरबार में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए बकरों की नीलामी भी की गई। जिनसे मंदिर न्यास को करीब साढ़े 4 लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई। कोविड-19 से पहले जहां एक दिन में ही इतने श्रद्धालु माथा टेक जाते थे लेकिन अब इतने श्रद्धालुओं को माथा टेकने में एक माह का समय लगा। मंदिर न्यास प्रशासन को श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएं भी बदलनी पड़ी हैं और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ-साथ व सैनिटाइजेशन का कार्य भी करना पड़ा है।
विज्ञापन

पिछले एक माह में शुरू में तो श्रद्धालु सैकड़ों की संख्या में दर्शन करने पहुंच रहे थे। लेकिन धीरे-धीरे श्रद्धालुओं की संख्या में कमी नजर आई जिसके चलते 10 सितंबर से 10 अक्तूबर तक 28 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। तहसीलदार बिझड़ी एवं मंदिर अधिकारी कृष्ण कुमार ठाकुर ने कहा कि मंदिर न्यास प्रशासन द्वारा भरसक प्रयास किए गए हैं कि श्रद्धालुओं को दर्शन करवाने के साथ-साथ उनकी सुरक्षा व साथ में अपने कर्मचारियों का भी पूरा ध्यान रखा जा सके। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के चलते श्रद्धालु बाबा की गुफा के सामने चबूतरे से ही दर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को श्रद्धालुओं की चहल-पहल दिखी। एक ही दिन में कोरोना काल के दौरान पहली बार जहां महिला श्रद्धालुओं का आंकड़ा एक हजार हुआ, वहीं पुरुष श्रद्धालुओं में भी 3000 के करीब ने माथा टेका। जिसके चलते स्थानीय दुकानदारों को भी राहत मिली। दियोटसिद्ध मंदिर के आसपास के दुकानदारों का व्यापार शून्य हो गया था, लेकिन अब धीरे-धीरे श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से उन्हें थोड़ी आस जगी है। मंदिर अधिकारी कृष्ण कुमार ठाकुर ने बताया कि रविवार के दिन श्रद्धालुओं का आंकड़ा चार हजार के करीब रहा। सामाजिक दूरी रखते हुए श्रद्धालओं को बाबा के दर्शन करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed