{"_id":"574340b04f1c1bb4156916de","slug":"temple-gate-fall-on-a-person-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधड़ से गिरा मंदिर का गेट, व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधड़ से गिरा मंदिर का गेट, व्यक्ति की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Mon, 23 May 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
तूफान से तबाही।
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजोह में तेज आंधी के दौरान मंदिर गेट का पिल्लर गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशन चंद (65) पुत्र प्रभु राम निवासी रोपा किसी कार्य से जा रहे थे।
विज्ञापन
गजोह मंदिर के पास अचानक अंधड़ चल पड़ा। बारिश शुरू होने से किशन चंद गजोह मंदिर के गेट के साथ बनी छत के नीचे रुक गया। इस दौरान मंदिर के गेट का पिल्लर टूट गया।
विज्ञापन
यह पिल्लर छत सहित किशन चंद पर गिर गया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रत्न का कहना है कि मंदिर का गेट गिरने से व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस जांच कर रही है।