फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Technical University: 210 seats allotted for B.Tech.

तकनीकी विवि : बीटेक की 210 सीटें आवंटित

Mon, 29 Jul 2024 02:50 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Technical University: 210 seats allotted for B.Tech.
हिमाचल प्रदेश तकनीकी ​​विश्वविद्यालय हमीरपुर में बीटेक की काउंसलिंग में हिस्सा लेते विद्याथीZ। 
बीटेक में डायरेक्ट एंट्री के लिए पहले चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में रविवार को दूसरे दिन एचपीसीईटी की मेरिट के आधार पर बीटेक (डायरेक्ट एंट्री) की काउंसलिंग हुई। इसमें ओबीसी, एससी, एसटी और इन्हीं वर्गों की उप श्रेणियों के अभ्यर्थियों की 210 सीटें आवंटित की गईं।

तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. जयदेव ने कहा कि एचपीसीईटी के आधार पर भरे जाने वाली बीटेक (डायरेक्ट एंट्री) की पहले चरण की काउंसलिंग पूरी हो गई है। जिन विद्यार्थियों को सीटें आवंटित हुई हैं, उन्हें 30 जुलाई शाम चार बजे तक संबंधित शिक्षण संस्थान में रिपोर्ट करनी होगी। जो विद्यार्थी आवंटित शिक्षण संस्थान में तय समय तक रिपोर्ट नहीं करेगा, वह सीट खाली मानी जाएगी। इससे पूर्व एचपीसीईटी की मेरिट के आधार पर शनिवार को देर शाम तक 416 अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित की गईं। जेईई मेन और एचपीसीईटी के तहत भरे जाने वाली बीटेक (डायरेक्ट एंट्री) की सीटों को भरने के लिए पहले चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी हो गई है। दूसरे चरण की काउंसलिंग पहली अगस्त से शुरू होगी। पहली और दो अगस्त को जेईई मेन और तीन और चार अगस्त को एचपीसीईटी की मेरिट के आधार पर काउंसलिंग होगी। अधिष्ठाता शैक्षणिक ने कहा कि अभ्यर्थियों से आग्रह है कि अपनी-अपनी श्रेणी के अनुसार उपरोक्त तिथि को काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लें। तकनीकी विवि की वेबसाइट पर काउंसलिंग शेड्यूल देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed