फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Teachers' BLO duty should be decided as the last option: Heer

अंतिम विकल्प के रूप में तय हो शिक्षकों की बीएलओ ड्यूटी : हीर

Wed, 23 Jul 2025 01:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 23 Jul 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर । राजकीय टीजीटी कला संघ प्रदेश महासचिव विजय हीर ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि इलाहाबाद हाइकोर्ट के चार अक्तूबर, 2022 को जारी आदेश के अनुसार राष्ट्रीय चुनाव आयोग ने बीएलओ नियुक्ति हेतु शिक्षकों के अलावा 12 अन्य वर्ग के कर्मचारी नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्कर्स, पटवारी, अमीन, लेखपाल, पंचायत सचिव, ग्राम स्तरीय कर्मचारी, बिजली बिल रीडर्स, डाकिया, नर्सें, हेल्थ वर्कर, मिड-डे मील वर्कर, अनुबंध शिक्षक, निगम कर एकत्रक और क्लर्क स्टाफ को यह जिम्मा दिया जा सकता है। लेकिन प्रदेश में शिक्षकों की बीएलओ ड्यूटी 21 जुलाई से 21 अगस्त तक लगा दी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सिंगल टीचर स्कूल का शिक्षक बीएलओ नियुक्त नहीं किया जा सकता है। शिक्षकों की बीएलओ नियुक्ति न्यूनतम करने के आदेश चुनाव आयोग ने दिए हैं, ताकि बच्चों की शिक्षा का नुकसान न हो। बीएलओ का कार्य मतदाता सूची संशोधन होता है और इसमें स्थानीय लोगों से परिचित व्यक्ति की ड्यूटी लगना ज़रूरी होता है, लेकिन प्रदेश के अनेकों स्थानों पर उन शिक्षकों को भी बीएलओ नियुक्त किया जाता है, जो उस इलाके के वोटर्स से परिचित तक नहीं होते।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में अब राज्य चुनाव आयोग यह सुनिश्चित करे कि शिक्षकों की बीएलओ ड्यूटी तभी लगाई जाए, जब शेष 12 श्रेणियों में कोई भी व्यक्ति इस कार्य हेतु उपलब्ध न हो। उन्होंने कहा कि यह मांग राज्य चुनाव आयोग को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed