फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Teacher injured by bull attack, admitted to hospital

Hamirpur (Himachal) News: सांड के हमले से शिक्षक घायल, अस्पताल में भर्ती

Wed, 24 Apr 2024 08:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 24 Apr 2024 08:20 AM IST
विज्ञापन
Teacher injured by bull attack, admitted to hospital
जोलसप्पड़ में सड़कों पर घूमत आवारा पशु
रंगस (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के अंतर्गत जोलसप्पड़ में मंगलवार शाम को खेतों में गेहूं की फसल काट कर रहे शिक्षक पर सांड ने हमला कर दिया। इससे शिक्षक अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। पेट में गंभीर चोट लगने से शिक्षक अचेत होकर खेत गिर गया। परिजनों ने घायल अवस्था में उन्हेंं मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया। जहां उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन

घायल के चाचा डॉ. हेमराज शर्मा ने कहा कि उनका भतीजा अजय कुमार घर के साथ ही खेत में गेहूं की फसल काट रहा था। इस दौरान अचानक आवारा पशुओं के झुंड में से एक सांड ने अजय पर हमला कर दिया। जहां पर शिक्षक अजय कुमार का उपचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि सांड के हमले से अजय को पेट के अलावा शरीर पर अन्य हिस्सों पर भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन

उधर, जोलसप्पड़ पंचायत की प्रधान मीना कुमारी ने कहा कि प्रशासन को हिंसक आवारा पशुओं के बारे में सूचित करके इनका स्थायी हल निकाला जाएगा, ताकि किसी भी और व्यक्ति पर कोई पशुजान लेवा हमला न कर सके। उधर, रंगस और जोलसप्पड़ क्षेत्र में आवारा पशुओं के आतंक से किसान गेहूं की फसल की कटाई और थ्रेशिंग का कार्य करने से भी डरने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed