फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Taxpayers owe 1 crore in house tax.

Hamirpur (Himachal) News: करदाताओं पर गृहकर का एक करोड़ बकाया

Tue, 04 Aug 2026 03:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 03:16 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। शहर में गृहकर जमा न कराने वाले लोगों के खिलाफ नगर निगम हमीरपुर अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं कर पाया है। नगर निगम के 250 से अधिक करदाताओं पर गृहकर के रूप में एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि बकाया है।
विज्ञापन

निगम की कार्रवाई केवल नोटिस जारी करने तक सीमित है। नगर निगम के तहत हर वर्ष गृहकर के रूप में करीब डेढ़ करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होता है। पहले हर साल 20 से 25 लाख रुपये तक गृहकर बकाया रहता था लेकिन अब यह बढ़कर एक करोड़ रुपये से अधिक हो गया है।
विज्ञापन

नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि कई बकायेदार शहर छोड़ चुके हैं, जबकि कुछ प्रभावशाली लोगों से भी वसूली नहीं हो पाई है। नगर निगम ने पहले मार्च तक गृहकर जमा करने पर 10 प्रतिशत की छूट देने और एनओसी जारी करने से पहले गृहकर जमा करवाने की योजना बनाई थी लेकिन यह प्रभावी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि यदि बकाया राशि की वसूली हो जाए तो शहर में कई विकास कार्यों को गति मिल सकती है। उधर, नगर निगम आयुक्त राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि गृहकर जमा न कराने वाले लोगों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं और नियमानुसार आगे की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed