फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Taxi operators will benefit from the extension of permit period: Sharma

परमिट अवधि बढ़ने से टैक्सी संचालकों को मिलेगा लाभ : शर्मा

Thu, 26 Feb 2026 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 26 Feb 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। टैक्सी परमिट की अवधि 12 वर्ष से 15 वर्ष किए जाने पर मैहरे में द रूद्रा टैक्सी यूनियन मैहरे ने आभार कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश टैक्सी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष राम रत्न शर्मा ने शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि टैक्सी चालकों की समस्याओं को लेकर यूनियन पिछले कई वर्षों से लगातार प्रयासरत रही है। परमिट अवधि बढ़ाने की मांग लंबे समय से सरकार के समक्ष उठाई जा रही थी। यह निर्णय प्रदेश के हजारों टैक्सी चालकों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है।
विज्ञापन


ऑल हिमाचल टैक्सी यूनियन के जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा कि राम रत्न शर्मा ने पिछले लगभग पांच वर्षों तक इस मुद्दे को मजबूती से उठाया और लगातार संघर्ष किया। सरकार ने टैक्सी परमिट की अवधि 12 वर्ष से बढ़ाकर 15 वर्ष करने का निर्णय लिया है, जिससे प्रदेश के टैक्सी संचालकों और उनके परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में ननावां, शीतला माता चिंतपूर्णी, कांगड़ा, सलौनी, शुक्कर खड़, बंगाणा, लाठियानी, कालका सहित कई स्थानों से आए यूनियन सदस्यों ने निर्णय पर खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed