फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Tanvi first in speech and Ritika first in essay writing.

Hamirpur (Himachal) News: भाषण में तनवी और निबंध लेखन में रितिका प्रथम

Sat, 14 Sep 2024 08:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 08:06 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर महाविद्यालय में मनाया हिंदी दिवस समारोह
विज्ञापन


महाविद्यालय में करवाईं विभिन्न गतिविधियां

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में हिंदी विभाग के तत्वावधान में शनिवार को हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राजकीय महाविद्यालय मझीण के प्राचार्य डॉ. चंदन भारद्वाज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने सोशल मीडिया के युग में हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि भारत की संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना की वाहक हिंदी की आज देश में ही नहीं विदेशों में भी अपनी विशेष पहचान है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. प्रमोद पटियाल ने की।
इससे पूर्व हिंदी विभाग के सह आचार्य प्रकाश ठाकुर और सहायक आचार्य नीना कुमारी ने मुख्य अतिथि और अन्य गण्यमान्य अतिथियों का स्वागत करते हुए हिंदी पखवाड़े की रूपरेखा प्रस्तुत की। भाषण, कविता वाचन, निबंध लेखन प्रतियोगिताएं करवाई गईं। भाषण में तनवी प्रथम, नताशा द्वितीय और दिव्या ज्योति तृतीय, कविता वाचन में कविता प्रथम, अंशु द्वितीय और मधु चौहान ने तृतीय, निबंध लेखन प्रतियोगिता में रितिका प्रथम, सुनिधि शर्मा द्वितीय और कुसुमलता तृतीय, व्याकरण वृक्ष प्रतियोगिता में तन्वी प्रथम, मानवी द्वितीय और दीक्षा चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कविता पाठ में निकिता प्रथम, निष्ठा द्वितीय
भोरंज(हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय भोरंज में शनिवार को हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ. विजय ठाकुर ने की। उन्होंने हिंदी भाषा के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान भाषण और कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण में ईशा कुमारी प्रथम, सामी द्वितीय और कामिनी ने तृतीय, कविता पाठ में निकिता प्रथम, निष्ठा द्वितीय और अंजली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉ. आशा, प्रो. रविदत्त, प्रो. निशांत बग्गा, प्रो. तिलकराज, प्रो. गुलशन, विनय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed