{"_id":"6a9484537f27da51c10ff8a8","slug":"taking-loans-to-repay-the-bjp-governments-debt-sukhu-hamirpur-hp-news-r-399-1-sml1006-517753-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार के कर्जे को भरने के लिए ले रहे ऋण : सुक्खू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार के कर्जे को भरने के लिए ले रहे ऋण : सुक्खू
Mon, 31 Aug 2026 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी कांगू (हमीरपुर)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा की पूर्व सरकार पर प्रदेश को भारी कर्ज में छोड़ने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में आई और उन्होंने मुख्यमंत्री का पद संभाला, उस समय हिमाचल पर 76,707 करोड़ रुपये का कर्ज था।
इसके अलावा कर्मचारियों की करीब 10 हजार करोड़ रुपये की देनदारी भी भाजपा सरकार छोड़कर गई थी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की ओर से लिए गए कर्ज की किस्तें चुकाने के लिए भी प्रदेश को नया कर्ज लेना पड़ रहा है।
रविवार को नादौन विधानसभा क्षेत्र के कांगू में जन स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर केंद्र में वित्त राज्य मंत्री रह चुके हैं, इसलिए उन्हें प्रदेश की वित्तीय स्थिति की पूरी जानकारी होनी चाहिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए जन स्वास्थ्य शिविरों की शुरुआत की है। इसका पायलट प्रोजेक्ट हमीरपुर जिले से शुरू किया गया है। आने वाले समय में प्रदेशभर में ऐसे शिविर लगाए जाएंगे।
इन शिविरों में लोगों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की जाएगी, जिससे बीमारियों का शुरुआती स्तर पर पता लगाने और समय पर उपचार शुरू करने में मदद मिलेगी। नेपाल में हुई त्रासदी के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊना के प्रभावित परिवार से उनकी बात हुई है।
उन्होंने नेपाल में लापता व्यक्ति के चचेरे भाई से भी बातचीत की है। उन्होंने कहा कि संभावना जताई जा रही है कि लापता व्यक्ति किसी सुरंग में हो सकता है और सुरक्षित भी हो सकता है। मामले को केंद्र सरकार के समक्ष उठाया जा रहा है।