{"_id":"688e60fe017e99962f0c4784","slug":"take-strict-action-against-people-involved-in-drugs-sp-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-162835-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ करें सख्त कार्यवाई : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ करें सख्त कार्यवाई : एसपी
Sun, 03 Aug 2025 12:33 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
मासिक संयुक्त सलाहकार कल्याण समिति एवं अपराध समीक्षा बैठकों का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिला पुलिस हमीरपुर की मासिक संयुक्त सलाहकार कल्याण समिति एवं अपराध समीक्षा बैठकों का आयोजन पुलिस लाइन दोसड़का में शनिवार को किया गया।
पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में पुलिस कर्मचारियों के कल्याण से संबंधित मासिक संयुक्त कल्याण समिति की बैठक में पहले चर्चा हुई। पुलिस कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न मांगों, सुझावों एवं समस्याओं पर गंभीरतापूर्वक विचार-विमर्श किया गयातथा प्राथमिकता के आधार पर उनका निपटारा किया गया।
मासिक अपराध समीक्षा बैठक के दौरान जिले में पंजीकृत सभी अभियोगों व घटित आपराधिक घटनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। भगत सिंह ठाकुर ने समाज में फैले नशे के जहर को खत्म करने के लिए युवाओं को जागरूक करने तथा नशे में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्यवाई करने के निर्देश सभी थाना व चौकी प्रभारियों को दिए।
उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से आह्वान किया कि वह अपने कर्तव्यों को पूर्ण निष्ठा, निष्पक्ष, संवेदनशीलता व पारदर्शिता के साथ निर्वहन करें, ताकि आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और सहयोग की भावना और बढ़ सके।