फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Take on investigation agencies legally : Dhumal

जांच एजेंसियों से कोई दिक्कत तो कानूनी लड़ाई लड़ें : धूमल

Thu, 06 Apr 2017 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Thu, 06 Apr 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
Take on investigation agencies legally : Dhumal
evm - फोटो : अमर उजाला

विस क्षेत्र भोरंज के ढोह में आयोजित चुनावी जनसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रम कुमार धूमल ने कहा कि ईडी एक संवैधानिक इकाई है। मुख्यमंत्री को यदि कुछ गलत लगता है तो वह कानूनी लड़ाई लड़ें। धूमल ने कहा कि वह न्यायालय के निर्देशों और संवैधानिक इकाइयों की कार्रवाई पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा वीरभद्र सिंह को दूसरों पर दोषारोपण करने के बजाय अपना पक्ष ठीक से रखना चाहिए।

विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ता डरा धमका कर लोगों को कांग्रेस की रैली में आने से रोकने के आरोप के जवाब में धूमल ने कहा कि भाजपा वाले डराते नहीं, प्यार और स्नेह से बुलाते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का रौब और दबाव देख कर जरूर लोग डरते होंगे। धूमल ने डॉ. अनिल धीमान के टिकट पर उठ रहे सवालों पर चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग भाजपा का नाम लेकर कहीं और निशाना लगा रहे हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस में कुछ लोगों को गांधी परिवार खटक रहा है और उसी तरह प्रदेश में वीरभद्र, उनकी पत्नी और उनका बेटा भी कांग्रेसियों को खटक रहा है। कांग्रेसी भाजपा के बहाने अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं। धूमल ने कहा कि विस भंग करने का अधिकार सिर्फ कैबिनेट के पास होता है। कैबिनेट सिफारिश करे तो राज्यपाल कर सकता है। राज्यपाल सीधे कोई कार्रवाई नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि जैसा आर्थिक संकट प्रदेश में है और संविधान में ऐसा प्रावधान भी है कि यदि प्रदेश को लूटा जा रहा हो तो केंद्र राज्य सरकार को भंग कर सकती है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यपाल ऐसा क्यूं करेंगे जबकि कुछ महीनों की मेहमान सरकार है इसको अंतिम सांसें लेने दो।


भोरंज उपचुनाव में पूर्व सीएम ने वीरभद्र सिंह को चुनौती देते हुए कहा है कि अगर उन्हें चुनाव कराने की इतनी ही हसरत है तो मई-जून में कभी भी चुनाव करा लें। धूमल ने वीरवार को भोरंज विस के हिम्मर, ढोह, दलालड़ टिककर, सपनेहड़ और लाल्यार में नुक्कड़ सभाओं में पार्टी प्रत्याशी डॉ. अनिल धीमान के लिए जनता से वोट मांगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed