फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Take advantage of free legal aid and Lok Adalats: Anish

मुफ्त कानूनी सहायता और लोक अदालतों का लाभ उठाएं : अनीष

Fri, 13 Oct 2023 01:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
धनेटा (हमीरपुर)। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने वीरवार को राजकीय महाविद्यालय धनेटा में विधिक जागरूकता शिविर लगाया। इसकी अध्यक्षता प्राधिकरण के सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अनीष कुमार ने की। अनीष कुमार ने कहा कि आम लोगों को न्याय सुलभ बनाने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण (नालसा) ने कई महत्वपूर्ण योजनाएं आरंभ की हैं। मुफ्त कानूनी सहायता योजना इनमें सबसे महत्वपूर्ण है। एससी-एसटी वर्ग के लोग, महिलाएं, बच्चे, दिव्यांग, आपदा पीड़ित, अत्याचार पीड़ित, श्रमिक, कैदी और सालाना तीन लाख रुपये से कम आय वाले सभी वर्गों के लोग मुफ्त कानूनी सहायता योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं।
विज्ञापन


इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया बहुत ही सरल है। किसी भी न्यायालय परिसर में स्थापित फ्रंट ऑफिस में जाकर पात्र लोग मुफ्त कानूनी सहायता के लिए आवेदन कर सकते हैं। अनीष कुमार ने कहा कि अदालत में लंबित मामलों को आपसी सहमति एवं मध्यस्थता या समय-समय पर आयोजित की जाने वाली लोक अदालतों के माध्यम से तुरंत निपटाया जा सकता है। इससे दोनों पक्षों के समय एवं धन की काफी बचत हो सकती है। उन्होंने बताया कि सभी न्यायिक परिसरों में नौ दिसंबर को भी लोक अदालतें लगाई जाएंगी। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने विद्यार्थियों को नालसा के मोबाइल एप, महिला हेल्पलाइन, नशे की समस्या एवं एनडीपीएस एक्ट, मानसिक स्वास्थ्य देखभाल अधिनियम, मोटर वाहन अधिनियम और अन्य अधिनियमों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। समाचार : सोनम शर्मा)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed