फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Suspicious death of Hadeta's youth in Gagret

हड़ेटा के युवक की गगरेट में संदिग्ध मौत

Thu, 16 Jun 2022 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। तहसील गलोड़ क्षेत्र की हड़ेटा पंचायत के गांव हड़ेटा के अंकुर शर्मा पुत्र राजकुमार की गगरेट में संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। अंकुर शर्मा के पिता राजकुमार और हड़ेटा पंचायत के उपप्रधान संजय शर्मा ने कहा कि जिस जगह पर अंकुर एक रस्सी से लटका हुआ मिला है वह मात्र कपड़े सुखाने वाली तार है। उससे कोई भी व्यक्ति कैसे लटककर आत्महत्या कर सकता है।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे अंकुर शर्मा का शव गगरेट में स्थित अपने किराये के मकान की छत पर कपडे़ सुखाने के लिए बांधी गई तार से लटका हुआ मिला था। उसके साथ दो अन्य लड़के भी रहते थे। उन्होंने सबसे पहले अंकुर शर्मा को इस स्थिति में देखा था व मकान मालिक के साथ उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए, मगर वहां पर डॉक्टरों ने अंकुर शर्मा को मृत घोषित कर दिया। गगरेट पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। उन दोनों युवाओं को पुलिस चौकी पूछताछ के लिए ले गई। अंकुर शर्मा गगरेट में स्थित एक कंपनी में काम करता था।
विज्ञापन

उसका एक छोटा बेटा व एक बेटी है। परिवार खुशहाल था मगर अचानक इस हादसे की वजह से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हड़ेटा पंचायत के उपप्रधान संजय शर्मा व अंकुर के पिता राजकुमार ने मांग की है कि प्रशासन और पुलिस इस मौत की गहनता से जांच करे। अंकुर काफी सुलझा हुआ लड़का था और वह कभी भी इस तरह आत्महत्या नहीं कर सकता है। इस मामले पर गगरेट थाना के थाना प्रभारी मनोज कौंडल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलते ही तुरंत वे खुद दल बल सहित मौके पर पहुंच गए थे। मौके पर सभी चीजों को कब्जे में ले लिया है। दो अन्य लड़के जो अंकुर के साथ रहते थे, उनसे भी पूछताछ जारी है। आज पूरा दिन भर धर्मशाला से एक स्पेशल टीम को बुलाया गया था, ताकि मौत के सही कारणों का पता लग सके। पूरी जांच के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकती है। मृतक का मोबाइल फोन भी मिल गया है उसकी सीडीआर भी खंगाली जा रही है। कमरे में कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed