{"_id":"6898eb54ef511ea109037464","slug":"sunil-bittu-listened-to-peoples-problems-launched-anti-drug-song-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-163565-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सुनील बिट्टू ने सुनीं जनसमस्याएं, नशा विरोधी गीत किया लांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सुनील बिट्टू ने सुनीं जनसमस्याएं, नशा विरोधी गीत किया लांच
Mon, 11 Aug 2025 12:26 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
सर्किट हाउस हमीरपुर में जनसमस्याएं सुनते मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू। जन
हमीरपुर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां सर्किट हाउस में आम लोगों की समस्याएं सुनीं तथा कई जनसमस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया। वहीं, कुछ समस्याओं के बारे में मुख्यमंत्री सुक्खू को अवगत करवाने का आश्वासन दिया।
इस दौरान कई प्रतिनिधिमंडलों ने भी मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार से भेंट की तथा अपने मांगपत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि इन मांग पत्रों को भी मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। सुनील शर्मा बिट्टू ने बताया कि आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस बारे में मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय लोक कलाकार विपत राज के नशा विरोधी गाने ‘छड नशेयां दा पीणा हो’ का विमोचन भी किया। इस मौके पर राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर, एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, एचपीएमसी के बीओडी मेंबर राजेश ठाकुर, बीडीसी उपाध्यक्ष संजीव शर्मा, कांग्रेस नेता राजेश आनंद, होशियार सिंह, निशांत शर्मा, अन्य कांग्रेस नेता, विभिन्न संगठनों एवं एसोसिएशनों के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
इससे पहले सुनील शर्मा बिट्टू ने अन्य कांग्रेसी नेताओं के साथ कुठेड़ा में कांग्रेस सेवादल के पूर्व जिला संगठक दिवंगत मदन लाल कौंडल के घर जाकर शोक व्यक्त किया। उन्होंने मदन लाल कौंडल के परिजनों को ढाढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।