फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sungarwad to Dhirwin via Samlog road incomplete, villagers in trouble

Hamirpur (Himachal) News: सुंगरवाड से धिरवीं वाया समलोग सड़क अधूरी, मुश्किल में ग्रामीण

Tue, 25 Jun 2024 06:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 06:36 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने अपनी जमीन भी दान दी, नहीं हुआ कार्य
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत बस्सी से वाया सुंगरवाड, समलोग, धिरवीं सड़क कई वर्षों से आपस में जुड़ नहीं पाई हैं। इससे समलोग, धिरवीं, ग्वाटा के ग्रामीणों को काफी लंबा सफर तय कर अपने काम के लिए जाना पड़ रहा है। सुंगरवाड गांव तक तो काफी पहले से सड़क बनी हुई है और वो पक्की भी हो चुकी है। लेकिन, धिरवीं और ग्वाटा के ग्रामीणों ने करीबन सात साल पहले अपनी जमीन में जेसीबी लगाकर संपर्क सड़क बनाई ताकि यह मुख्य सड़क से जुड़ जाए।



बीते वर्ष सुंगरवाड और समलोग गांव के ग्रामीणों ने अपनी जमीन में जेसीबी लगवाकर एक और संपर्क सड़क बना दी ताकि यह सड़क सुंगरवाड, समलोग और धिरवीं गांव को सीधा जोड़ सके लेकिन इतना अरसा बीत जाने के बावजूद इस सड़क पर कोई काम नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने सड़क के लिए अपनी जमीन दी है। उनमें पिछली बरसात में ल्हासे गिरे जिससे लोगों को खासी परेशानी हुई। कई ग्रामीणों के घरों को खतरा बना हुआ है। अगर इस सड़क पर डंगे नहीं लगे तो मलबा इस बरसात में घरों में भी आ सकता है। इस बारे में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विजय कुमार ने कहा कि सड़क विभाग के तहत नहीं है और ग्रामीण जमीन की गिफ्ट डीड दें तो उसके बाद इस सड़क का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed