फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sulabh toilets are filthy and the stench makes it difficult for people to stand there.

Hamirpur (Himachal) News: सुलभ शौचालय में पसरी गंदगी, बदबू से एक पल भी खड़े नहीं हो पा रहे लोग

Tue, 10 Mar 2026 01:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 10 Mar 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Sulabh toilets are filthy and the stench makes it difficult for people to stand there.
राकेश शर्मा
ग्राउंड रिपोर्ट
विज्ञापन

मैहरे बाजार में लोग शौचालय के स्थान पर खुले में शौच जाने को हो रहे मजबूर
पानी की व्यवस्था न होने से फैली गंदगी, शौचालय के बाहर लगे कूड़े के ढेर
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़सर (हमीरपुर)। नगर पंचायत बड़सर के तहत सफाई व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए मैहरे बाजार में निर्मित सुलभ शौचालय अस्तित्व की जंग लड़ रहा है। शौचालय में सफाई न होने के कारण गंदगी पसरी है।
हालात यह हैं कि शौचालय का प्रयोग करना तो दूर यहां पर एक पल भी खड़ा होना मुश्किल हो गया है। बाजार में बने एकमात्र सार्वजनिक शौचालय की बदहाल स्थिति होने के कारण लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। शौचालय की उचित व्यवस्था न होने के कारण महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शौचालय के अंदर और आसपास अत्यधिक गंदगी फैली हुई है। बड़सर को नगर पंचायत का दर्जा मिल गया है, लेकिन क्षेत्र में सार्वजनिक सुविधाओं की स्थिति में कोई खास सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। बता दें कि 14 मार्च से बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध के वार्षिक मेले शुरू होने जा रहे हैं। इसमें प्रदेश सहित अन्य राज्यों से भी हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में बड़सर और मैहरे जैसे प्रमुख पड़ावों पर शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव प्रशासन की तैयारियों पर भी सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मैहरे बाजार में एकमात्र शौचालय की हालत बहुत ही दयनीय है। इसका प्रयोग करना बहुत मुश्किल है। प्रशासन इसकी हालत को सुधारने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है। यह बहुत ही चिंतनीय विषय है। -प्यारे लाल, मैहरे

स्वच्छता को लेकर विज्ञापन पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं। अगर धरातल पर सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए बजट उपलब्ध करवाया जाए, तो समस्या का समाधान हो सकता है। -मदन लाल, मैहरे

सबसे अधिक मुश्किल महिलाओं को होती है। अन्य सुविधा न होने के कारण महिलाओं को इधर-उधर जाना पड़ता है। प्रशासन को चाहिए कि वह धरातल पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने के लिए शौचालयों की मरम्मत करवाए। -विनोद कुमार, मैहरे

मैहरे बाजार में केवल एक ही शौचालय है, उसकी हालत भी बहुत ही खराब है। यहां पर खड़ा होना भी मुश्किल है। अंदर और बाहर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। प्रशासन को चाहिए कि वह इसकी जल्द मरम्मत करवाए। -राकेश कुमार, मैहरे



बड़सर क्षेत्र के मैहरे बाजार में शौचालयों की कमी का मामला सामने आया है। इसकी सफाई करवाने के निर्देश दिए जाएंगे। मेलों को ध्यान में रखते हुए अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था को लेकर कदम उठाए जाएंगे। -स्वाति डोगरा, एसडीएम बड़सर

राकेश शर्मा

राकेश शर्मा

राकेश शर्मा

राकेश शर्मा

राकेश शर्मा

राकेश शर्मा

राकेश शर्मा

राकेश शर्मा

राकेश शर्मा

राकेश शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article