फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sujanpur-Sandhol road will be expanded for Rs 1.5 crore

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर-संधोल सड़क का डेढ़ करोड़ से होगा विस्तारीकरण

Sun, 05 Jan 2025 12:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 05 Jan 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Sujanpur-Sandhol road will be expanded for Rs 1.5 crore
लोक निर्माण विभाग की ओर से सुजानपुर-संधोल सड़क पर करवाया जा रहा विस्तारीकरण कार्य। स्रोत : विभा - फोटो : हंगामा करते परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर के तहत सुजानपुर-संधोल सड़क को चौड़ा करने का कार्य शुरू हो गया है। तीन किलोमीटर सड़क के विस्तारीकरण कार्य पर डेढ़ करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है।
इससे शीघ्र ही वाहन चालकों और राहगीरों को बेहतरीन सड़क की सुविधा मिलेगी। लोक निर्माण विभाग ने सड़क के विस्तारीकरण कार्य को पूरा करने के लिए दो माह का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। पूर्व में सुजानपुर-संधोल सड़क पर जगह-जगह गढ्डे पड़े हुए थे, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में वाहन चालक और राहगीर लोक निर्माण विभाग से लगातार सड़क की मरम्मत करने की मांग कर रहे थे, ताकि उन्हें परेशानी का समाना न करना पड़े।
विज्ञापन

अब विभाग की ओर से सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू करवा दिया गया है, जिससे अब वाहन चालकों को सड़क पर गढ्डों से निजात मिलेगी और लोगों का सफर भी आरामदायक होगा। हालांकि सुजानपुर-संधोल सड़क मार्ग की दूरी करीब 23 किलोमीटर है, लेकिन फिलहाल तीन किलोमीटर सड़क पर कार्य आरंभ कर दिया गया है। कार्य के दौरान सड़क को चौड़ा करने के साथ रिटेनिंग दीवार भी लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सुजानपुर-संधोल सड़क मार्ग पर सड़क को तीन मीटर चौड़ा करने का कार्य किया जा रहा है। सड़क की दूरी करीब 23 किलोमीटर है। फिलहाल तीन किलोमीटर सड़क पर कार्य आरंभ कर दिया गया है, जिस पर डेढ़ करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। दो माह में कार्य को पूर्ण कर लिया जाएगा।
-अभिषेक, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग, सुजानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed