फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sujanpur rest home will be ready by December

Hamirpur (Himachal) News: दिसंबत तक तैयार होगा सुजानपुर विश्राम गृह

Wed, 07 Aug 2024 03:26 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Sujanpur rest home will be ready by December
सुजानपुर के टीहरा में निर्माणाधीन जल शक्ति विभाग का विश्राम गृह। संवाद
विश्राम गृह का कार्य प्रगति पर, 45 फीसदी हुआ पूरा
विज्ञापन

1.20 करोड़ की लागत से टीहरा में किया जा रहा निर्माण
जल शक्ति विभाग सुजानपुर की ओर से करवाया जा रहा कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुुर)। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के लोगों को आगामी समय में बेहतरीन आधुनिक सुविधाओं से युक्त विश्राम गृह की सुविधा मिलेगी। जल शक्ति विभाग सुजानपुर की ओर से टीहरा में दो मंजिला विश्राम गृह का निर्माण करवाया जा रहा है। निर्माणाधीन विश्राम गृह का शिलान्यास नवंबर 2023 में तत्कालीन विधायक राजेंद्र राणा ने किया था। सुजानपुर के टीहरा में दो मंजिला विश्राम गृह निर्माण कार्य के लिए विभाग को एक करोड़ 25 लाख रुपये का बजट जारी हुआ है।
वर्तमान में विश्राम गृह का 45 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। धरातल मंजिल पर स्लैब डालने और लेंटर डालने का कार्य पूरा हो गया है। प्रथम मंजिल के लिए पिलर लगाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। निर्माणाधीन विश्राम गृह के प्रथम तल पर दो कमरों का सेट जबकि दूसरी मंजिल पर तीन कमरों का एक सेट बनाया जाएगा। इसमें एक वीआईपी रूम और दो ठहराव कक्ष बनाए जाएंगे। इसमें लोगों को ठहरने की सुविधा मिलेगी।वर्तमान में सुजानपुर शहर में एक ही विश्राम गृह की सुविधा है। ऐसे में राष्ट्र स्तरीय होली मेले के दौरान विशिष्ट अतिथियों को रात्रि ठहराव के लिए हमीरपुर मुख्यालय भेजना पड़ता था। ऐसे में लोग लंबे समय से प्रदेश सरकार से सुजानपुर में विश्राम गृह निर्माण करने की मांग कर रहे थे ताकि उन्हें सुुजानपुर में रात्रि ठहराव के लिए स्थान मिल सके। अब लोगों की मांग पर सुजानपुर में जल शक्ति विभाग का विश्राम गृह बनकर तैयार हो रहा है। इससे आगामी समय में लोगों को बेहतरीन सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

इस बारे में जल शक्ति विभाग सुजानपुर के सहायक अभियंता जितेश ठाकुर ने कहा कि दिसंबर के अंत तक इस विश्राम गृह का निर्माण करवा दिया जाएगा और इस विश्राम गृह में लोगों को ठहरने की उचित व्यवस्था की जाएगी और लोगों के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed