{"_id":"67c5b57a4c985827830834e2","slug":"sujanpur-holi-fair-ground-parking-auctioned-for-seven-and-a-half-lakhs-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-149690-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: साढ़े सात लाख में नीलाम हुई सुजानपुर होली मेले मैदान की पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: साढ़े सात लाख में नीलाम हुई सुजानपुर होली मेले मैदान की पार्किंग
Mon, 03 Mar 2025 07:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 03 Mar 2025 07:28 PM IST
विज्ञापन
झूले के बाद अब पार्किंग की नीलामी में पिछले वर्ष के मुकाबले आधा राजस्व
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर के चौगान में होने वाले राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव के लिए वाहनों की पार्किंग के लिए बोली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छह बोलीदाताओं ने भाग लिया। मेला अधिकारी डॉ. रोहित शर्मा की अध्यक्षता में बोलीदाताओं ने बोली लगाई। अंतिम बोली अनिल पुरी ने साढ़े सात लाख रुपये की दी। पिछले साल 2024 में पार्किंग करीब पंद्रह लाख रुपये में नीलाम हुई थी, लेकिन इस वर्ष पार्किंग मात्र साढ़े सात लाख रुपये में नीलाम हुई। यह पिछले साल के मुकाबले करीब साढ़े सात लाख रुपये कम है। वहीं, 2023 में होली मेले के लिए वाहन की पार्किंग की बोली नौ लाख रुपये में संपन्न हुई थी।
वहीं, होली मेले में बिजली व्यवस्था भी बेहतर रहेगी। बिजली सुविधा देने के लिए भी बोली हुई। राजेश कुमार ने बिजली का जिम्मा लेने के लिए छह लाख 38 हजार की अंतिम बोली दी। पिछले साल बिजली सुविधा देने की अंतिम बोली करीब ढाई लाख रही थी। डोम की नीलामी किसी कारणवश सोमवार को नहीं हो पाई है। जल्द ही इसकी तिथि निर्धारित कर दी जाएगी। छोटे स्टॉल की नीलामी चार से छह मार्च तक होगी। गौर रहे कि इससे पहले झूले की बोली भी पिछले साल के मुकाबले कम हुई थी।
कोट
-वाहनों की पार्किंग के लिए बोली आयोजित की गई। पार्किंग की अंतिम बोली अनिल पुरी ने साढ़े सात लाख रुपये दी। पिछले वर्ष के मुकाबले यह कम है। बिजली सुविधा देने का जिम्मा राजेश कुमार ने लिया है। उन्होंने छह लाख 38 हजार की अंतिम बोली दी। -डॉ रोहित शर्मा, एसडीएम सुजानपुर और मेला अधिकारी