फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   sujanpur holi fair cultural programme

साड़ा बापू जमींदार कित्थे लेके देवे कार...

Tue, 22 Mar 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सुजानपुर (हमीरपुर)
ब्यूरो, अमर उजाला, सुजानपुर (हमीरपुर) Updated Tue, 22 Mar 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन

सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर में चल रहे राष्ट्र स्तरीय होली महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायकों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मंगलवार को दूसरी स्टार नाइट  जस्सी गिल और दियोर परजाई... पंजाबी गाना गाने वाले बब्बल राय के नाम रही। सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ सीपीएस आईडी लखनपाल ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया।

विज्ञापन


इस मौके पर मेला कमेटी के अध्यक्ष मदन चौहान ने मुख्यातिथि को टोपी और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सुजानपुर होली मेले को अंतरराष्ट्रीय दर्जा देकर ऊपर और नीचे की खाई पाट दी है। विपक्ष हमेशा कांग्रेस पर ऊपर और निचले हिमाचल के आरोप लगाते आए हैं, लेकिन मुख्यमंत्री की इस घोषणा से सबको जवाब मिला है। इस मौके पर उन्होंने जिलावासियों को होली की शुभकामनाएं देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पंजाबी गायक जस्सी गिल ने साड़ा बापू जमींदार कित्थे लेके देवे कार..., तेरा बापू लादेन तां नहीं..., तेरा प्यार..., बिच परदेशां..., घंघरे दी लौ..., केडे पिंड दी... आदि गानों पर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन


इसके अलावा बब्बल राय ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। बब्बल राय ने जट्टां दा मुंडा..., यारियां..., तू इन्ना जोगी है..., तेरा नाम..., आख तेरी ते..., देयोर परजाई... आदि गानों पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा स्थानीय कलाकारों और स्कूली छात्रों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed