फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Students of polytechnic colleges showcased their skills

Hamirpur (Himachal) News: बहुतकनीकी काॅलेजों के विद्यार्थियों ने दिखाए अपने कौशल

Fri, 10 Oct 2025 02:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 10 Oct 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Students of polytechnic colleges showcased their skills
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्
हमीरपुर। कंप्यूटर इंजीनियरिंग, आईओटी, आईटी, मैकेनिकल इंजीनियरिंग और मैकाट्रॉनिक्स में बहुतकनीकी कालेजों के विद्यार्थियों के स्किल्स के प्रदर्शन के लिए राजकीय बहुतकनीकी कालेज हमीरपुर में राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर के 11 राजकीय बहुतकनीकी कालेजों के 38 विद्यार्थियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। कंप्यूटर इंजीनियरिंग में नेटवर्किंग, वेब डिवेलपमेंट एवं एप्लीकेशन तथा आईओटी (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) पर प्रतिस्पर्धा आयोजित की गई।
विज्ञापन


मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ऑटोकैड तथा फिटिंग जॉब पर स्किल प्रतियोगिता करवाई गई। काॅलेज के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पहली बार इस तरह की प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इससे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को अपने स्किल्स को प्रदर्शित करने का बेहतरीन अवसर मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों में नवाचार एवं रचनात्मकता जैसे गुण विकसित होते हैं, जिनकी आज के दौर बहुत ज्यादा आवश्यकता होती है। इस अवसर पर आईटी के विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज ठाकुर, कंप्यूटर इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष समीर भारती, वरिष्ठ प्राध्यापक वरुण गुप्ता और अन्य प्राध्यापक भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed